Delhi Metro Viral Video : दिल्ली के लोग कमाल के हैं। कभी मेट्रो की वजह से चर्चाओं में रहते हैं तो कभी अपने कारनामों को लेकर। इस वक्त दिल्ली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हंसी रोकना भी मुश्किल हो रहा है। दिल्ली में शराब को लेकर जमकर बवाल और राजनीति हो चुकी है लेकिन इस बार तो शराब से जुड़ा एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल में दिखाई दे रहा है कि बीच सड़क पर एक बियर की बोतल रखी हुई है। सड़क के बीचोबीच रखी बियर की बोतल देख कई लोग हैरान हो गए कि आखिर ये मामला क्या है। कई गाड़ियां बियर की बोतल के पास से होकर निकल गईं लेकिन युवाओं से भरी एक कार जब बोतल के पास पहुंची तो रुक गई।
बीच सड़क बियर की बोतल रख कर रहे थे प्रैंक
कार चालक ने दरवाजा खोला और बियर की बोतल को उठा लिया। बियर की बोतल लेकर शख्स वहां से चलता बना। दरअसल ये सब एक प्रैंक हो रहा था। दूर खड़े लड़के इसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे, जो बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि व्हिस्की का प्रैंक गलत हो गया- दिन दिहाड़े बोतल हुई चोरी।
वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
एक ने लिखा कि इसे तो मैं ही उठा लेता लेकिन उस वक्त पापा के साथ था। एक अन्य ने लिखा कि मैं इन चुटकुलों में शामिल हूं, लेकिन अगर बोतल टूट जाएगी तो जवाबदेही कौन लेगा? क्या आप कांच के टुकड़े उठाएंगे या बस आसानी से अपना फोन बंद करेंगे और चले जाएंगे? कृपया अपनी शरारतों से पहले दोबारा सोचें। एक अन्य ने लिखा कि मेरे शहर में भी ऐसा प्रैंक कर दो कोई यार, मेरा पीने का बहुत मन कर रहा है।
यह भी पढ़ें :कभी देखा है, कैसे बदला जाता है जगन्नाथ मंदिर का झंडा? देखें वीडियो
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस तरह का प्रैंक नियमों का उल्लंघन है। इस लड़के पर कार्रवाई होनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि कांच टूट जाती और इससे किसी का नुकसान हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता? एक अन्य ने लिखा कि दिल्ली पुलिस को तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
13 hrs agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
1 day agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
1 day agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 day agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
3 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
3 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
3 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
5 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines