हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Viral Video: शराब की बोतल देख शख्स करने लगा अजीबोगरीब हरकतें, फिर जो हुआ वो देख नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन

Viral Video: अगर आप सोशल मीडिया यूजर हैं तो आपको कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएगी जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। वहीं, कई बार चीजें दिल को सुकून देने वाली भी होती है और कुछ को देख के हंसी छूट जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी। हो सकता है इससे पहले इस तरह का वीडियो आपने देखा भी ना हो। आलम ये है कि लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि छत पर एक शख्स चुपचाप खड़ा रहता है। तभी उसका दोस्त शराब की बोतल लेकर वहां आ जाता है और उसकी तरफ आगे बढ़ता है। शख्स ने भी कसम खा रखी थी कि वो बोतल को हाथ नहीं लगाएगा। पर उसका दोस्त नहीं मानता है और उसकी तरह लगातार बोतल बढ़ाए जाता है। शख्स गिरते-पड़ते वहां से भागने लगता है लेकिन अंत में हार मानकर ग्लास आगे बढ़ा देता है।
https://www.instagram.com/reel/CghUHA2p72_/?utm_source=ig_web_copy_link

इस वीडियो में जिस तरह से शख्स शराब छोड़ने की नौटंकी करता है उसे देख किसी की भी हंसी छूट सकती है। इस फनी वीडियो को ghantaa नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। एक यूजर ने इस पर कॉमेंट किया है, ‘ऐसा क्या हो गया।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘इतनी जबरदस्ती कर ही रहा है तो ला भरदे ग्लास।’ इस फनी वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola