Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

पिता की सीख से बदला बच्चे का डर, भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक हाथहीन बच्चा अपने पिता की मदद से आत्मनिर्भर बनना सीखता है. वीडियो ने लाखों लोगों का दिल जीता और पिता की परवरिश की जमकर तारीफ हो रही है.

Author
Written By: Palak Saxena Updated: Mar 25, 2026 17:09

आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है. यह कहानी है एक छोटे बच्चे की, जो एक हाथ के बिना पैदा हुआ, और उसके पिता लुकास वैलेरियो (Lucas Valerio) की, जिन्होंने उसे सहानुभूति से ज्यादा आत्मनिर्भर बनने की सीख दी.

वीडियो की शुरुआत में बच्चा एक कागज उठाने की कोशिश करता है, लेकिन पहली बार में सफल नहीं हो पाता और रोने लगता है. हार मानने ही वाला बच्चा तभी अपने पिता के धैर्य और सिखाने के तरीके से हिम्मत पाता है. पिता ने सीधे मदद करने के बजाय उसे सही पकड़ और तकनीक सिखाई. कुछ ही समय बाद बच्चा खुद कागज उठाने में सफल हो जाता है और उसके चेहरे की मुस्कान ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया.

---विज्ञापन---

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @casluvalerio से शेयर किया गया और देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया. अब तक इसे 20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और लगभग 2 लाख लोगों ने इसे लाइक किया. कमेंट सेक्शन में लोग पिता की परवरिश की तारीफ करते हुए भावुक हो गए हैं. एक यूजर ने लिखा, “बेटा तुम्हारे दर्द को महसूस तो नहीं कर सकता, लेकिन तुम बहुत खुशनसीब हो कि तुम्हें ऐसे पिता मिले.”

---विज्ञापन---

First published on: Mar 25, 2026 05:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.