---विज्ञापन---

Viral: व्हाट्सऐप चैट पर एक गलती ने कराया ब्रेकअप, सगाई की जगह बोली-कभी बात मत करना

Viral News : सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के और लड़की के बीच शादी को लेकर बातचीत हो रही है। 30 की जगह 3 लाख सैलरी सुनते ही लड़की ने अपशब्द कह दिया।

---विज्ञापन---

Viral News : शादी के लिए अच्छी कमाई करने वाले, अच्छे व्यवहार वाले पसंदीदा लड़कों की तलाश करते हैं। कई बार सब कुछ पसंद होने के बाद लड़के की कमाई, शक्ल, व्यवहार के कारण शादी टूट जाती है। एक ऐसी लड़के की कहानी इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिस पर लोगों के तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर एक व्हाट्सऐप चैट वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़के और लड़की के बीच बातचीत हो रही है। लड़की ने पूछा कि पापा पूछ रहे हैं कि एंगेजमेंट कब करनी है? लड़के ने जवाब में लिखा कि अभी हमें एक दूसरे को समझने के लिए कुछ और वक्त चाहिए, हम दोनों की दूसरी शादी है।

---विज्ञापन---

लड़के और लड़की में हुई बहस

इस पर लड़की ने लिखा कि मैं इंजतार नहीं कर सकती या किसी और से बातचीत करूं? जो बात करनी है, अभी करो। इस पर लड़के ने पूछा कि अच्छा बताओ, एंगेजमेंट कब करना चाहती हो? इस पर लड़की ने कहा कि नवंबर के आस पास। लड़का तैयार हो गया, साथ में लिखा कि मेरे प्रोफाइल में एक छोटी से गलती हो गई है।


लड़की ने जवाब दिया कि रविवार को मिलते हैं, फिर आगे की बातचीत करते हैं। साथ में लड़की ने यह भी पूछा कि प्रोफाइल में क्या गलती हुई है? लड़के ने जवाब दिया है कि उसमें मेरे सैलरी 30 लाख सलाना लिखी गई है लेकिन मेरे सैलरी 3 लाख ही है। इस पर लड़की ने कोई जवाब नहीं आया। लड़के ने कहा कि अच्छा ठीक है, रविवार को मिलकर बात करते हैं। लड़की ने अपशब्द बोलते हुए कहा कि अब मुझसे कोई बात मत करना।

यह भी पढ़ें : मंच से हटाने के बाद अभिनव अरोड़ा को लेकर क्या बोले रामभद्राचार्य? वायरल हो रहा वीडियो

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर यह स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इसका मतलब यह है कि उसने सगाई की योजना 30 लाख रुपये प्रति वर्ष के खर्च पर बनाई गई थी, न कि उस लड़के के साथ। एक अन्य ने लिखा कि अगर कोई 30 से सीधे 3 पर आएगा तो दिक्कत तो होगी ही ना भाई। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे लोगों को लोग झेलते कैसे हैं?

First published on: Oct 28, 2024 01:19 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola