मूर्ख है वो... मंच से हटाने के बाद अभिनव अरोड़ा को लेकर क्या बोले रामभद्राचार्य? वायरल हो रहा वीडियो

Rambhadracharya on Abhinav Arora : रामभद्राचार्य महाराज ने अभिनव अरोड़ा को मूर्ख बताते हुए कहा कि मैंने उसे कई बार फटकार लगाई है। मैंने उसे मंच से भी उतार दिया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

Rambhadracharya on Abhinav Arora

Rambhadracharya on Abhinav Arora : अभिनव अरोड़ा नाम का बच्चा पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ इसके समर्थन में खड़े हैं तो कुछ जमकर विरोध कर रहे हैं। ये बच्चा तब और चर्चाओं में आ गया जब रामभद्राचार्य महाराज से उसे अपने मंच से नीचे उतार दिया और फिर बाद में मूर्ख कह दिया। रामभद्राचार्य महाराज ने एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने ‘बाल संत’ के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा पर आक्रोश व्यक्त किया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें रामभद्राचार्य महाराज ने अभिनव अरोड़ा को मंच से उतार दिया। इसके बाद उन्होंने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि वो तो मूर्ख है। वो कहता है कि कृष्ण उसके साथ पढ़ते थे। उसको तो शिष्टता से बात तक नहीं करनी आती। भगवान क्या उसके साथ पढ़ेंगे? मैंने तो वृंदावन में भी उसे बहुत डांटा था।

विज्ञापन

मंच से उतारा था नीचे

इससे पहले अभिनव अरोड़ा जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लेने के लिए मंच पर आए थे। इस दौरान उन्होंने मंच पर जाकर भगवान राम के नाम का नारा भी लगाया था। इसके बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने यह कहते हुए अभिनव अरोड़ा को नीचे उतार दिया था कि मेरी मर्यादा है।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अभिनव अरोड़ा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई लोगों ने अभिनव को लेकर तरह-तरह की बातें कही है। इसी बीच खबर आई है कि अभिनव की मां ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसे धमकियां दी जा रही हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा कि अभिनव अरोड़ा को सभी जानते हैं। अभिनव अरोड़ा के माता-पिता ने अपने बेटे की रील बनाने के लिए महाराज रामभद्राचार्य जी के मंच का फायदा उठाने की कोशिश की लेकिन महाराज जी ने अपनी अंतर्दृष्टि से उनकी चालाकी को भांप लिया और उन्हें मंच से उतार दिया। इसको अब स्कूल भेजकर ही मानेगी दुनिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ