Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

Video: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर फेंकी स्याही, यह है वजह

Video: महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर शनिवार को स्याही फेंकी गई है। पाटिल राज्य के पिंपरी चिंचवड में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन पर एक शख्स ने स्याही फेंकी। पुलिस ने आरोपी ने को हिरासत में ले लिया है। #WATCH | Ink thrown at Maharashtra cabinet minister […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Dec 10, 2022 22:49
कैबिनेट मंत्री पर स्याही फेंकते हुए

Video: महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर शनिवार को स्याही फेंकी गई है। पाटिल राज्य के पिंपरी चिंचवड में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन पर एक शख्स ने स्याही फेंकी। पुलिस ने आरोपी ने को हिरासत में ले लिया है।

---विज्ञापन---

दरअसल, पाटिल ने महात्मा फुले और बाबा साहब आंबेडकर को लेकर एक बयान दिया था। जिसके बाद हंगामा मचा हुआ है। उन्होंने कहा था कि महात्मा फुले और बाबा साहब आंबेडकर ने भीख मांग कर लोगों को शिक्षा देने के लिए शिक्षण संस्थान खोले थे।

स्याही फेंकने की घटना के बाद पाटिल ने कहा कि वह इस बारे में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शिकायत करेंगे। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि वह किसी से डरने वाले नहीं हैं। इस तरह स्याही फेंकने की घटिया राजनीति की बजाय सामने आकर मुकाबला करना चाहिए।

First published on: Dec 10, 2022 10:49 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.