Bizarre News : भारत भले ही दुनिया की बराबरी कर रहा है लेकिन इस देश में लड़कियों का पैदा होना अभिशाप माना जाता था। आज भी कई लोग हैं जो बच्चियों के पैदा होने पर मुंह बना लेते हैं और बेटा होने पर खुशी झूम उठते हैं। कुछ कपल तो ऐसे हैं जो बेटा पैदा करने की चाहत में चार-पांच या इससे भी अधिक बेटियां पैदा कर देते हैं। हालांकि एक ऐसी ही महिला है, जिसने एक बेटी की चाहत में 9 बेटों को जन्म दे दिया और दसवीं बार भी प्रेग्नेंट हो गई।
घटना भारत की नहीं, बल्कि अमेरिका की है। यहां एक महिला ने बेटी पैदा होने की चाह में 9 बेटों को जन्म दिया। हालांकि इसके बाद भी वह नहीं रुकी और दसवीं बार भी प्रेग्नेंट हो गई। दसवीं बार जब महिला की डिलीवरी हुई तो उसकी इच्छा पूरी हो गई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। यालांसिया रोसारियो नाम की महिला हमेशा से चाहती थी कि उसकी एक बेटी हो। लेकिन 9 बार बेटों को जन्म देने के बाद भी वह निराश और परेशान नहीं हुई।
31 साल की महिला ने बेटी के लिए दिया 9 बेटों को जन्म
यालांसिया रोसारियो की उम्र 31 साल है और दसवीं बार जब वह प्रेग्नेंट हुई तो उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। जुड़वां बच्चों में एक लड़की थी और एक लड़का था। यालांसिया का कहना है कि अगर बेटी ना हुई होती तो वह 11वीं बार प्रेग्नेंट होने के लिए तैयार थी। यालांसिया ने 18 साल की उम्र में पहली बार बेटे को जन्म दिया था, जिसकी उम्र आज 13 साल है।
हालांकि यालांसिया रोसारियो ने फिर से प्रेग्नेंट हैं और इस बात को लेकर कई लोगों ने उनकी आलोचना की है। लोगों का कहना है कि वह अपने बच्चों का ख्याल कैसे रख पाएंगी? इस बात को लेकर कई लोगों ने यालांसिया को ट्रोल किया और खिंचाई की। इसके जवाब में यालांसियाने एक वीडियो शेयर किया है।
यह भी पढ़ें : लड़की की मौत का लाइव वीडियो! क्लच..क्लच चिल्लाता रहा लड़का और कार गिर गई खाई में
वीडियो में यालांसिया ने बताया है कि भविष्य को लेकर उनकी क्या योजनाएं हैं। यालांसिया ने वीडियो में अपने सभी बच्चों को दिखाया और बताया कि आगे चलकर कौन क्या बनेगा? वीडियो में यालांसिया ने बताया कि कोई बेटा पुलिस अफसर बनेगा तो कोई शेफ, कोई एडिटर बनेगा तो कोई दुकान चलाएगा। जिस तरह यालांसिया ने लोगों को जवाब दिया, उससे साफ है कि लोग चाहें उनकी आलोचना करें या ट्रोल करें, वह वहीं करेंगी जो उनका मन करेगा।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines