Unnao News : उत्तर प्रदेश की पुलिस वालों की आशिकी खूब चर्चाओं में रहती हैं। कॉन्स्टेबल से पुलिस अधिकारी तक आशिकी में बदनाम हो चुके हैं। अब उन्नाव से दो कॉन्स्टेबल की शादी की अनोखी खबर सामने आई है। उन्नाव की सदर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल योगेंद्र और महिला कांस्टेबल ममता के बीच दो साल से भी अधिक समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अचानक इसमें एक मोड़ आ गया, दोनों के बीच मनमुटाव हुआ फिर ऐसी स्थिति बनी कि दोनों की शादी हो गई।
कांस्टेबल योगेंद्र और ममता पिछले दो सालों से एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों एक साथ ड्यूटी करने एक साथ जाते थे। दोनों की बीच प्यार इतना बढ़ गया कि बात शादी तक पहुंच गई। दोनों शादी के लिए तैयार थे लेकिन अचानक योगेंद्र, ममता से दूर होने लगा। वह कहीं और शादी करना चाहता था। बताया तो यह भी जा रहा है कि योगेंद्र चुपके से शादी करने की तैयारी कर रहा था।
ममता ने दर्ज करवा दी FIR…
ममता को इसकी भनक लग गई तो उसने योगेंद्र को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद ममता योगेंद्र के घर गई और उसके परिजनों को भी इसकी जानकारी दी लेकिन बात नहीं बन पाई। ममता ने योगेंद्र के खिलाफ सदर कोतवाली में ही केस दर्ज करवा दिया। FIR दर्ज होने से योगेंद्र की नौकरी पर बात बन आई है और जेल तक पहुंचने की नौबत आ गई। इसके बाद योगेंद्र की शादी रात में ही एक मंदिर में ममता से ही करवा दी गई।
दरअसल रेप का केस दर्ज होने से सिपाही योगेंद्र को जेल जाने की नौबत आ गई थी क्योंकि ममता ने उस पर रेप जैसे कई संगीन आरोप लगाए थे। इससे बचाने के लिए योगेंद्र के दोस्तों ने ममता से शादी करने की सलाह दी। योगेंद्र इसके लिए तैयार हो गया और दोनों की शादी एक मंदिर पर करवा दी गई।
यह भी पढ़ें : रातों रात वायरल बुजुर्ग की लोगों के तानों ने ली जान, Reels के Like बढ़ाने को करते थे दुखी
अब यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, सोशल मीडिया से लेकर मीडिया की सुर्खियों में इस खबर की चर्चा हो रही है। ममता की शिकायत पर कोतवाली प्रभारी प्रमोद मिश्रा का कहना है कि दोनों की शादी हो गई है, लड़की जो चाहेगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines