Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

छुट्टी मनाने गर्लफ्रेंड के साथ होटल पहुंचे शख्स की मौत, सामने आई ये वजह

Viral News : होटल में गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टी मनाने पहुंचे एक शख्स की अचानक मौत हो गई। इसके बाद होटल में हड़कंप मच गया! यह होटल सिर्फ वयस्कों के लिए है, यहां बच्चों की एंट्री प्रतिबंधित है।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Aug 18, 2024 14:37
Majorca hotel

Viral News : एक कपल घूमने और क्वालिटी टाइम बिताने के लिए होटल पहुंचा। दोनों अपनी दुनिया में मस्त थे लेकिन अचानक लड़के की मौत हो गई, इससे होटल में हड़कंप मच गया। इस घटना की जांच की जा रही है। ये कपल ब्रिटेन का रहने वाला था और स्पेन घूमने पहुंचा था। आइये जानते हैं कि लड़के की मौत कैसे हुई।

घटना मेजरका में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मेजरका में गर्लफ्रेंड के साथ एक रात बिताने के बाद प्रेमी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के सामने ही वह होटल से 15 फीट नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। शख्स की मौत के बाद होटल में हड़कंप मच गया। 28 साल का शख्स पाल्मानोवा में 4 स्टार रेवरेंस मारे होटल में रुका था, जहां वह होटल की एंट्री के पास बनी दीवार से नीचे गिर गया और वह होटल के स्पा पूल के बगल में जमीन पर गिरा।

---विज्ञापन---

बॉयफ्रेंड की मौत के बाद गर्लफ्रेंड की भी बिगड़ी तबीयत

घटना करीब सुबह सात बजे हुई, इसके बाद एमरजेंसी अलार्म बजा। इसके कारण पूरे होटल में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड की मौत के बाद गर्लफ्रेंड को एंग्जायटी अटैक आ गया था, जिसके बाद उसका भी इलाज करवाया गया। हालांकि अभी तक अधिकारी शख्स की मौत को सिर्फ एक दुर्घटना नहीं मान रहे हैं, बल्कि वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Video : TTE ने मांगा टिकट तो करने लगे गुंडई, फिर हुआ कुछ ऐसा कि पैर पकड़कर मांगी माफी

---विज्ञापन---

होटल में रुके लोगों के उड़े होश

अभी तक इस मामले में किसी भी अधिकारी ने कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वहीं यह जानकारी सामने आई है कि शख्स की मौत की सूचना मिलने के बाद होटल में ठहरे लोग परेशान हो गए थे। उन्हें शांत किया गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लेकर गई।

यह भी पढ़ें : छी! बेड के बगल में ही टॉयलेट और बाथटब, किराया इतना कि चकरा जाए दिमाग

रिपोर्ट्स की मानें तो यह होटल केवल वयस्कों के लिए ही है। जो मेजरका के खूबसूरत पाल्मा नोवा रिसॉर्ट में स्थित है। इस होटल से समुद्र बेहद नजदीक है और पर्यटकों में खासा लोकप्रिय है।

First published on: Aug 18, 2024 02:37 PM

संबंधित खबरें