हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

#khesariLY क्यों एक्स पर हो रहा ट्रेंड, बिहार के बारे में आखिर क्या बोल गए बिहारी सुपरस्टार खेसारी लाल?

Khesari Lal Yadav Viral Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का वीडियो वायरल है, जिसमें बिहार के नेताओं पर तंज कस रहे हैं और स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
खेसारी लाल यादव का पुराना वीडियो वायरल

Khesari Lal Yadav Viral Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो X पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव बिहार की स्थिति पर अपनी प्रतिक्रया दे रहे हैं। किसी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे खेसारी लाल यादव ने कह कि जो नेता अपना इलाज करवाने विदेश जाते हैं, वह हमारे लिए क्या अस्पताल बनवा पाएंगे? खेसारी लाल के इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल मंच पर खड़े हैं और लोगों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि हमारे नेता अपना इलाज करवाने के लिए AIIMS जाते हैं, मुंबई जाते हैं और विदेश जाते हैं। जब ये अपने इलाज के लिए अस्पताल नहीं खुलवा पाए तो हमारे इलाज के लिए कहां से खुलवा पाएंगे। खेसारी ने कहा कि मेरी उम्र 28 से तीस वर्ष की है, बचपन से बिहार की हालत ऐसी की ऐसी ही देख रहा हूं।

भोजपरी सुपरस्टार खेसारी लाल ने कहा कि बिहार में शराबबंदी है लेकिन फिर भी मिल रही है। इसमें सरकार का दोष नहीं है। हमारे पास काम नहीं है, हम तो काम खोजते हैं, वह चाहे नशा में मिले, बुराई करके या मर्डर करके मिले। हमारे पास काम होता, रोजगार होता और विश्वास होता तो हम बेकार ना होते। अपने ही जिले में काम करते। गलत काम तभी होता है जब लोग खाली रहते हैं। काम रहे तो इंसान का ध्यान गलत काम की तरफ जाएगा ही नहीं।

विज्ञापन

देखिए वीडियो

‘ऐसे राज्य में हम पैदा हो गए हैं’

खेसारी लाल यादव ने कहा कि अगर रोजगार होता तो हमारे प्रदेश की महिलाएं पति से दूर ना रहतीं, वह भी अपने पति के साथ ही रहतीं। घर आने के लिए किसी को ऑफिस में नोटिस ना देना पड़ता। छठ, होली पर आने के लिए छुट्टी के लिए मिन्नतें ना करनी पड़तीं। हमें तो त्यौहार मनाने की भी आजादी नहीं मिलती, हम ऐसे राज्य में पैदा हो गए हैं। हमें राज्य से नफरत नहीं है बल्कि यहां के सिस्टम से नफरत है।

यह भी पढ़ें : रामलला की दीवानी, जर्मनी की रहने वाली, देख नहीं पाती पर इतना सुंदर गाती…राम आएंगे, आएंगे….

विज्ञापन

हालांकि तेजस्वी यादव का यह वीडियो पुराना है, जिसे अब एक बार फिर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में खेसारी लाल यादव बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था और सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं। कई लोग ऐसे हैं जो खेसारी लाल यादव की बातों को ध्यान से सुनने के लिए कह रहे हैं तो कुछ ऐसे हैं, जिनका कहना है कि ये वीडियो उस समय का है, जब बिहार में बीजेपी और जेडीयू की सरकार थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola