Stabbing Viral Video: तमिलनाडु के वेल्लोर में सोमवार रात एक शख्स ने भीड़ वाले इलाके में ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में आरोपी पति की करतूत कैद हो गई। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में आरोपी पति अपनी पत्नी पर चाकू से कई बार हमला करता दिख रहा है। वीडियो काफी भयावह है। वारदात के दौरान पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि महिला का पति कहीं से आता है और अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर देता है।
और पढ़िए –Telugu Actor Suicide: तेलुगु एक्टर सुधीर वर्मा ने की आत्महत्या, शोक में डूबी साउथ फिल्म इंडस्ट्री
नोट- वीडियो काफी भयावह है।
कोई भी आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं करता है
इस दौरान आसपास मौजूद लोग वारदात देखते हैं लेकिन, कोई उसे रोकने की कोशिश नहीं करता। बार-बार चाकू से हमले के बाद महिला बुरी तरह घायल हो जाती है और सड़क पर गिर जाती है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी जाती है, लेकिन तब तक आरोपी पति घटनास्थल से फरार हो चुका होता है।
मृतका का पहचान पुनीता जबकि आरोपी पति की पहचान जयशंकर के रूप में हुई है। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद पुनीता को अस्पताल ले जाया जाता है जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines