Republic Day 2024: फिल्म 'गदर 2' के 'मैं निकला...' गाने पर नाचा Russia, भारत को ऐसे दी गणतंत्र दिवस की बधाई

Russian Citizens Celebrate India’s Republic Day: वायरल वीडियो में रूस के नागरिक बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को लाखों बार देखा चुका है।

Russian Citizens Celebrate India's Republic Day

भारत का गणतंत्र दिवस मनाते रूसी नागरिक

Russian Citizens Celebrate India’s Republic Day: भारत के लिए 26 जनवरी का दिन बहुत ही खास है, क्योंकि आज ही के दिन भारत को अपना संविधान मिला था, जिसने भारत को एक बेहतर गणतंत्र बनाने में काफी बड़ा योगदान दिया है। भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर रूस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रूस के नागरिक बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस करते और सेलिब्रेशन करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को कुछ समय में लाखों बार देखा चुका है।

विज्ञापन

भारत का गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करते रूसी लोग

विज्ञापन

इस वायरल वीडियो में बच्चों से लेकर बुढ़े तक सभी उम्र के रूसी नागरिक सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ के हिट सॉन्ग ‘मैं निकला गड्डी ले लेकर’ पर नाचते और भारत के गणतंत्र दिवस को सेलिब्रेट दिखाई दे रहे हैं। यकीनन इस वीडियो को देखने के बाद आप भी बहुत खुश हो जाएँगे। वीडियो के अंत में सभी रूसी नागरिकों ने खास अंदाज में भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई भी दी। इस वीडियो को Russia in India के आधिकारिक X हैंडल पर शेयर किया गया है।

विज्ञापन

वीडियो को लोगों ने किया पसंद

वीडियो को शेयर करते हुए, Russia in India ने कैप्शन में लिखा है कि- ‘Happy Republic Day, #India! From Russia with love’. इस वीडियो को अब तक 7 हजार 700 लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं वीडियो के कमेंट्स में लोग रूस और भारत की दोस्ती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि यही वजह है कि भारत रूसी लोगों को पसंद करती है। वहीं एक दूरस्थ यूजर ने कमेंट किया है कि रूस और भारत की दोस्ती कभी नहीं टूटेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ