Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

रोटी-चीनी वाला टिफिन बना सोशल मीडिया पर वायरल, बच्चों और टीचर ने किया भावुक कर देने वाला काम

सरकारी स्कूल के बच्चे का साधारण रोटी-चीनी वाला टिफिन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. टीचर और क्लास के समर्थन ने इसे बेस्ट लंच बना दिया, जो बच्चों में खुशी और आत्म-सम्मान बढ़ाता है.

Author
Written By: Palak Saxena Updated: Apr 9, 2026 15:05

आजकल स्कूलों में बच्चों के बीच महंगे लंच बॉक्स की होड़ लगी रहती है, लेकिन एक सरकारी स्कूल के छोटे बच्चे का साधारण टिफिन सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे के टिफिन में महंगे खाने की बजाय सिर्फ एक सूखी रोटी और थोड़ी चीनी थी.

गरीबी के कारण माता-पिता ने यही खाने का विकल्प दिया, लेकिन वहां मौजूद टीचर ने पूरी क्लास को भावुक कर दिया. उन्होंने बच्चे को शर्मिंदगी महसूस न हो, इसके लिए मुस्कुराते हुए पूरी क्लास से तालियां बजवाई और कहा कि यह टिफिन आज का बेस्ट लंच है. फिर उन्होंने बाकी बच्चों से पूछा कि कल कौन-कौन अपने घर से रोटी-चीनी लाएगा. पूरा क्लास हाथ उठा कर हाँ कह देता है.

---विज्ञापन---

इंस्टाग्राम पर @up2date.ind ने शेयर किए इस वीडियो को अब तक लगभग 2 करोड़ बार देखा जा चुका है और 13 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. कमेंट्स में लोग भावुक हो गए हैं और टीचर की खूब तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि काश हर स्कूल में ऐसे टीचर हों, जो बच्चों को किताबों के साथ जिंदगी और समानता का पाठ भी पढ़ाएं. यह वीडियो हमें यह सिखाता है कि छोटी-छोटी चीज़ें भी बच्चों में खुशी और आत्म-सम्मान बढ़ा सकती हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 09, 2026 03:05 PM

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.