राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन ट्रेंड हो रहा है #BabriZindaHai, क्या कह रहे यूजर्स?

#BabriZindaHai Trending On X : सोशल मीडिया पर जहां लोग भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं तो वहीं #BabriZindaHai भी ट्रेंड कर रहा है।

BabriZindaHai Trending On X

X पर ट्रेड कर रहा BabriZindaHai

विज्ञापन

#BabriZindaHai Trending On X : अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। भव्य मंदिर के गर्भ गृह में राम लला विराजमान हो चुके हैं। अयोध्या ही नहीं, देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कई जगहों पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मनाई जा रही है। सोशल मीडिया पर तो राम मंदिर से जुड़े कई कीवर्ड ट्रेंड कर रहे हैं। इसी बीच #BabriZindaHai का कीवर्ड भी ट्रेंड कर रहा है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #राम_अकेले_आए_हैं, #सुस्वागतम्_प्रभु_श्री_राम, #RamMandirPranPrathistha , #NarendraModi के साथ-साथ मोहन भागवत, योगी राज, सोनू निगम समेत कई लोग ट्रेंड कर रहे हैं। हालांकि इसी बीच #BabriZindaHai भी ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन


देखिए किस तरह के पोस्ट किए जा रहे शेयर

#BabriZindaHai हैशटैग के साथ लोग पोस्ट लिखकर कह रहे हैं कि हम बाबरी मस्जिद को नहीं भूल सकते। सुबह से ही यह हैशटैग X पर ट्रेंड कर रहा है। इसके जवाब में भी कोई लोग पोस्ट शेयर कर रहे हैं। राम मंदिर और बाबरी मस्जिद दोनों से जुड़े हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/mr_leoxme/status/1749368430422282479

https://twitter.com/chandnii__/status/1749369574120931630

विज्ञापन

https://twitter.com/Anishmondal231/status/1749289636646539456

विज्ञापन

बता दें कि 22 जनवरी को तय समय पर अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो गई। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन समेत कई कलाकार, खिलाड़ी, अभिनेता, अभिनेत्री और साधू संत शामिल हुए।

विज्ञापन

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब हमारे राम टेंट में नहीं रहेंगे। हमने सदियों तक जो धैर्य दिखाया और जो बलिदान दिया, उसके बाद आखिरकार हमारे भगवान राम आ गए हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि “हमारे प्रयास, त्याग और तपस्या में कुछ कमी रही होगी कि हम इतनी सदियों तक यह काम नहीं कर सके। आज यह काम पूरा हो गया है। “

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ