Viral Photo : ये कैसी विंडो सीट है भाई? जिसको मिली उसका चकराया सिर

Indian Railway Window Seat Viral Photo : भारतीय रेल के एक विंडो सीट की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। आखिर इस फोटो में ऐसा क्या है, जिस पर लोग खूब मजे ले रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर

Indian Railway Viral Photo

Indian Railway Viral Photo

विज्ञापन

Indian Railway Window Seat Viral Photo : ट्रेन, बस, फ्लाइट से सफर के दौरान अधिकतर लोगों की विंडो सीट पर बैठने की इच्छा होती है। कई बार लोग इसके लिए अधिक कीमत भी चुकाते हैं। हालांकि अधिक कीमत चुकाने के बाद भी अगर आपको ऐसी विंडो सीट मिले, जहां विंडो ही ना हो तो इसे आप क्या कहेंगे? एक रेल यात्री के साथ ऐसा ही हुआ, जिसके बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

Reddit पर एक यूजर ने ट्रेन की सीट की फोटो शेयर कर लिखा कि ये है मेरी विंडो सीट। इस सीट कर देखकर लोगों को हंसी आ रही है।  इस शख्स को जिस जगह सीट मिली, वहां पर कोई विंडो थी ही नहीं। अब यह देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं 

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो गया है और इस पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि विंडो सीट ना मिली तो कोई बात नहीं लेकिन कम से कम सिर पर ही चार्जर पॉइंट तो मिल गया ना। एक ने लिखा कि हो सकता है कि किसी ने खिड़की ही चुरा ली हो, भारतीय रेल है भैया, यहां कुछ भी हो सकता है।

Window sit i got 🥲.
byu/Horror-Entertainer65 inindianrailways


एक अन्य ने लिखा कि आज कल जिस तरह कुछ लोग ट्रेन पर पत्थर मार रहे हैं, ऐसी स्थिति में आप चोट लगने से खुद को बचा सकते हैं। एक अन्य ने लिखा कि भारतीय रेल ने तो आपके साथ मोए मोए कर दिया। एक ने लिखा कि भारतीय रेल भी अब लोगों के साथ मजाक कर रही है। एक ने लिखा कि शायद आपने ज्यादा होशियारी दिखाई होगी, उसी का बदला लिया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि Reddit पर u/Horror-Entertainer65 नाम के यूजर ने इस पोस्ट को शेयर किया है। जिसे दो हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। अधिकतर लोग विंडो सीट देखकर हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ