Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

शादी में अचानक लगा ‘पेट्रोल पंप’, लेकिन सच जानकर रह जाएंगे हैरान- यहां देखें VIDEO

शादी और पार्टियों में अब पेट्रोल पंप स्टाइल ड्रिंक स्टेशन का अनोखा ट्रेंड देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल यह क्रिएटिव आइडिया मेहमानों के लिए बना खास आकर्षण.

Author
Written By: Palak Saxena Updated: Mar 26, 2026 12:28

आजकल शादियों और पार्टियों में कुछ नया और खास करने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. लोग चाहते हैं कि उनका फंक्शन दूसरों से अलग और यादगार बने. इसी वजह से इवेंट प्लानर्स भी लगातार नए और क्रिएटिव आइडिया लेकर आ रहे हैं, जो मेहमानों को हैरान और खुश दोनों कर देते हैं.

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही अनोखी चीज काफी ट्रेंड कर रही है. एक वीडियो में शादी या पार्टी के लिए बनाया गया खास ड्रिंक स्टेशन लोगों का ध्यान खींच रहा है. यह ड्रिंक काउंटर बिल्कुल पेट्रोल पंप की मशीन जैसा दिखता है. इसमें भी पेट्रोल पंप की तरह नोजल लगा होता है, लेकिन यहां पेट्रोल नहीं बल्कि जूस और कोल्ड ड्रिंक परोसी जाती है.

---विज्ञापन---

मेहमान इस नोजल को उठाकर अपने गिलास में खुद ड्रिंक भरते हैं, जिससे उन्हें एक अलग और मजेदार अनुभव मिलता है. पहली नजर में यह सेटअप इतना असली लगता है कि लोग चौंक जाते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि मेहमान इस अनोखे आइडिया को देखकर काफी उत्साहित हैं. कुछ लोग मजाक में “पेट्रोल भरवाने” की बात करते हैं, तो कुछ लोग इसके साथ फोटो और वीडियो बनाते नजर आते हैं.

यह ड्रिंक स्टेशन सिर्फ सर्व करने की जगह नहीं, बल्कि पूरे फंक्शन का सबसे बड़ा आकर्षण बन गया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे इवेंट मैनेजमेंट का नया ट्रेंड बता रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि ऐसी क्रिएटिविटी ही किसी भी कार्यक्रम को खास और यादगार बनाती है. वहीं कुछ लोग मजाक में कह रहे हैं कि अब शादी में भी “फुल टैंक” करवाना पड़ेगा.

First published on: Mar 26, 2026 12:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.