Old Wedding Card Design: 90 साल पुराना शादी का यह कार्ड, इंटरनेट पर हो रहा वायरल, देखें

old wedding card design

old wedding card design

विज्ञापन

Old Wedding Card Design: साल 2023 की शुरुआत है। नए साल में हम अपनी लाइफ में कुछ पुरानी यादों को पीछे छोड़ आगे नए भविष्य के लिए बढ़ चले हैं। लेकिन जीवन में कुछ मेमोरी ऐसी होती हैं जो हमेशा किसी न किसी रूप में हमारे साथ रहती है। इंटरनेट पर आए दिन पुरानी चीजें वायरल हाती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर 90  साल पुराना एक शादी का कार्ड वायरल हो रहा है।

Advertisment

गालिब की गली का है कार्ड

यह कार्ड दिल्ली के ‘दिल’ पुरानी दिल्ली का है। न्यौता देने वाले दूल्हे के पिता हैं। कार्ड पर उनका पता गली कासिम जान लिखा है। बता दें गली कासिम जान वही गली है जहां गालिब रहा करते थे। कार्ड पर दूल्हे का नाम, बारात कहां जाएगी और हां सबसे महत्वपूर्ण बात की समय पर आना है यह दर्ज है। यह कार्ड उर्दू में लिखा है। ट्वीट करने वाले यूजर्स ने इसे अपने दादा-दादी का शादी का कार्ड बताया है।

अब तक 9114 लाइक आ चुके हैं

शादी के इस पुराने कार्ड के पोस्ट पर अब तक 9114 लाइक आ चुके हैं। इतना ही नहीं 689k लोग इसे देख चुके हैं। बकायदा 872 लोग इसे रिट्वीट कर चुके हैं। 107 लोगों ने इस पर कमेंट किया है। लोग उर्दू जबान की तारीफ कर रहे हैं। पुराने कार्ड को देख कुछ लोग अपने दादा-दादी की शादी की याद कर बैठे हैं। एक यूजर्स ने उर्दू में लिखा एक कार्ड शेयर करते हुए बताया कि इस्लामिक कलैंडर के अनुसार उनके दादा की शादी का यह कार्ड 1346 का है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ