हिंदी न्यूज़/ट्रेंडिंग/अमेरिका में 2.9 करोड़ का पैकेज छोड़ भारत क्यों लौटेगा NRI? वजह दिल छूने वाली, पोस्ट वायरल
ट्रेंडिंग
अमेरिका में 2.9 करोड़ का पैकेज छोड़ भारत क्यों लौटेगा NRI? वजह दिल छूने वाली, पोस्ट वायरल
अमेरिका में 2.9 करोड़ रुपये का पैकेज, आलीशान जिंदगी और सुख-सुविधाएं… लेकिन इस NRI ने सब कुछ छोड़कर भारत लौटने का फैसला किया. वजह है अपने बुजुर्ग माता-पिता का साथ और बच्चों को दादा-दादी का प्यार देना. उनका कहना है कि करोड़ों की सैलरी भी 'अपनों के साथ' वाले सुकून को नहीं खरीद सकती.
Edited By :
Vijay Jain
Updated: Feb 18, 2026 14:10
photo credit: Gemini AI
Share :
'डॉलर' की चमक और करोड़ों का पैकेज अक्सर लोगों का सपना होता है, लेकिन एक NRI के लिए अपने परिवार का साथ और बच्चों का भविष्य इन सबसे ऊपर निकल गया. अमेरिका में सालाना 2.9 करोड़ रुपये की भारी-भरकम सैलरी पाने वाले एक शख्स ने भारत लौटने का फैसला कर सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. Reddit पर साझा की गई पोस्ट के अनुसार, एच-1बी वीजा और ग्रीन कार्ड होते हुए इस NRI ने बच्चों को दादा-दादी के साथ बड़ा करने के लिए परिवार समेत नवी मुंबई में बसने का फैसला किया और सोशल मीडिया पर लोगों से सलाह मांगी है. भारत में उसे करीब 1.5 करोड़ रुपये सालाना पैकेज का जॉब ऑफर मिला है.
पांच सदस्यों के परिवार के साथ लौट आएंगे भारत
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार 36 वर्षीय प्रवासी भारतीय ने एक ऑनलाइन पोस्ट में करोड़ों की सैलरी छोड़ने के पीछे कोई वित्तीय घाटा नहीं, बल्कि भावनात्मक और सामाजिक कारण बताए हैं. उन्होंने बताया कि काफी विचार-विमर्श के बाद उसने और उसकी पत्नी ने तय किया है कि वे जून तक अपने पांच सदस्यों के परिवार के साथ भारत लौट आएंगे और नवी मुंबई में बसेंगे. अमेरिका में उसकी सालाना आय करीब 3.2 लाख डॉलर (लगभग 2.9 करोड़ रुपये) है और कुल संपत्ति करीब 10 लाख डॉलर (लगभग 9 करोड़ रुपये) के आसपास है. उसके पास एक कर्जमुक्त घर भी है.
लाइफस्टाइल और खर्च को लेकर लोगों से राय मांगी
वह फिलहाल H1B वीजा पर अमेरिका में रह रहा है और उसकी प्रायोरिटी डेट नवंबर 2018 की है. प्रवासी भारतीय ने कहा कि उसके माता-पिता हैदराबाद में रहते हैं और परिवार के करीब रहना उनकी प्राथमिकता है. वह चाहता है कि उसके बच्चे दादा-दादी और रिश्तेदारों के साथ समय बिताते हुए बड़े हों. हालांकि, इतनी बड़ी सैलरी और स्थापित जीवन छोड़ना उसके लिए बड़ा फैसला है, इसलिए उसने मुंबई-नवी मुंबई की लाइफस्टाइल और खर्च को लेकर लोगों से राय मांगी है.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस पोस्ट के वायरल होते ही इंटरनेट दो गुटों में बंट गया है. जहां कई लोग उनके इस फैसले की सराहना कर रहे हैं और इसे 'जड़ों की ओर वापसी' बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि भारत में बढ़ते प्रदूषण, ट्रैफिक और इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियों के बीच इतनी बड़ी सैलरी छोड़ना एक जोखिम भरा कदम हो सकता है.
‘डॉलर’ की चमक और करोड़ों का पैकेज अक्सर लोगों का सपना होता है, लेकिन एक NRI के लिए अपने परिवार का साथ और बच्चों का भविष्य इन सबसे ऊपर निकल गया. अमेरिका में सालाना 2.9 करोड़ रुपये की भारी-भरकम सैलरी पाने वाले एक शख्स ने भारत लौटने का फैसला कर सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. Reddit पर साझा की गई पोस्ट के अनुसार, एच-1बी वीजा और ग्रीन कार्ड होते हुए इस NRI ने बच्चों को दादा-दादी के साथ बड़ा करने के लिए परिवार समेत नवी मुंबई में बसने का फैसला किया और सोशल मीडिया पर लोगों से सलाह मांगी है. भारत में उसे करीब 1.5 करोड़ रुपये सालाना पैकेज का जॉब ऑफर मिला है.
पांच सदस्यों के परिवार के साथ लौट आएंगे भारत
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार 36 वर्षीय प्रवासी भारतीय ने एक ऑनलाइन पोस्ट में करोड़ों की सैलरी छोड़ने के पीछे कोई वित्तीय घाटा नहीं, बल्कि भावनात्मक और सामाजिक कारण बताए हैं. उन्होंने बताया कि काफी विचार-विमर्श के बाद उसने और उसकी पत्नी ने तय किया है कि वे जून तक अपने पांच सदस्यों के परिवार के साथ भारत लौट आएंगे और नवी मुंबई में बसेंगे. अमेरिका में उसकी सालाना आय करीब 3.2 लाख डॉलर (लगभग 2.9 करोड़ रुपये) है और कुल संपत्ति करीब 10 लाख डॉलर (लगभग 9 करोड़ रुपये) के आसपास है. उसके पास एक कर्जमुक्त घर भी है.
---विज्ञापन---
लाइफस्टाइल और खर्च को लेकर लोगों से राय मांगी
वह फिलहाल H1B वीजा पर अमेरिका में रह रहा है और उसकी प्रायोरिटी डेट नवंबर 2018 की है. प्रवासी भारतीय ने कहा कि उसके माता-पिता हैदराबाद में रहते हैं और परिवार के करीब रहना उनकी प्राथमिकता है. वह चाहता है कि उसके बच्चे दादा-दादी और रिश्तेदारों के साथ समय बिताते हुए बड़े हों. हालांकि, इतनी बड़ी सैलरी और स्थापित जीवन छोड़ना उसके लिए बड़ा फैसला है, इसलिए उसने मुंबई-नवी मुंबई की लाइफस्टाइल और खर्च को लेकर लोगों से राय मांगी है.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस पोस्ट के वायरल होते ही इंटरनेट दो गुटों में बंट गया है. जहां कई लोग उनके इस फैसले की सराहना कर रहे हैं और इसे ‘जड़ों की ओर वापसी’ बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि भारत में बढ़ते प्रदूषण, ट्रैफिक और इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियों के बीच इतनी बड़ी सैलरी छोड़ना एक जोखिम भरा कदम हो सकता है.