World News in Hindi: एक दिलचस्प स्टडी रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें पता लगा है कि किस समय सबसे अधिक लोग सेक्स करते हैं? UK के लग्जरी लॉन्जरी रिटेलर ब्रांड Pour Moi ने एक सर्वे करवाया है, जिसका उद्देश्य इंसान के अंदर कामुक आदतों का पता लगाना था। जिसमें पता लगा है कि अधिकतर लोग शनिवार को हंप डे मानते हैं। यानी इस दिन रात को 10 बजकर 9 मिनट पर लोग अधिक रोमांस करते हैं। इस सर्वे में 2000 ऐसे लोगों को शामिल किया गया था, जो नियमित तौर पर रोमांस करते हैं। 43 फीसदी लोगों ने स्वीकार किया कि उनको शनिवार को रोमांस करना पसंद है। शनिवार को वे अजीबोगरीब दिन मानते हैं।
10 फीसदी लोग रविवार को करते हैं सेक्स
22 फीसदी लोगों ने बताया कि वे शुक्रवार को संबंध बनाना पसंद करते हैं। 10 फीसदी लोगों ने रविवार और 6 फीसदी लोगों ने गुरुवार को सबसे अधिक रोमांस करने की बात कबूल की। सप्ताह के शुरुआती दिनों को लेकर लोगों ने रोमांस में जरा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई। सोमवार के दिन संबंध बनाने की बात सिर्फ 2 फीसदी लोगों ने कबूल की। स्टडी में पता लगा कि अधिकतर लोग देर रात को संभोग करते हैं। सबसे अधिक लोगों ने 10 बजकर 9 मिनट पर रोमांस करने की बात कबूल की। स्टडी में पता लगा कि दोपहर के समय लोग अधिक रोमांस नहीं करते।
यह भी पढ़ें:दुनिया में एक जगह ऐसी जहां नीलाम होती हैं लड़कियां, मां-बाप लगाते हैं बोली
इसलिए जो लोग कार्यदिवस के बीच में रोमांस करते हैं, वे अजीब होते हैं। स्टडी में सामने आया है कि सोमवार दोपहर एक बजकर 2 मिनट के समय सबसे कम रोमांस होता है। सर्वे में लोगों से कितनी बार संबंध बनाने की बात भी पूछी गई? 48 फीसदी लोगों ने चौंकाने वाली बात बताई। इन लोगों ने स्वीकार किया कि वे सप्ताह में एक बार अपने पार्टनर को धोखा देते हैं। यानी दूसरी औरत या पुरुष से संबंध बनाते हैं। 19 फीसदी लोगों ने सप्ताह में 2, 13 फीसदी ने सप्ताह में 3, 7 फीसदी ने सप्ताह में 4 बार रोमांस करने की बात कबूल की। 1 फीसदी लोगों ने कहा कि वे रोजाना संबंध बनाते हैं।
महिलाओं में सेक्स की इच्छा ज्यादा
वयस्क लोग कितनी बार रोमांस चाहते हैं? इसको लेकर भी महिलाओं और पुरुषों ने अलग-अलग बात कबूली। 25 से 45 साल के बीच के पुरुषों ने सप्ताह में दो बार सेक्स को सही बताया। वहीं, इस ऐज की महिलाओं ने चार बार सेक्स को सही बताया। पोर मोई की मार्केटिंग मैनेजर मरीना निकोली ने बताया कि हमारे ब्रांड का मकसद लोगों को अपने कपड़ों में आत्मविश्वास फील करवाना है। सबसे अच्छी सेवाएं देना है। जिसके लिए आदतों का पता लगाना जरूरी था। सप्ताह के अंत की शामें ही लोगों के लिए ज्यादा आरामदेह मिली हैं।
ये भी पढ़ें… Video: अर्थी के पास बैठ फिल्मी गीत पर बनाई रील, यूजर्स ने कमेंट कर जमकर फटकारा
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines