Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

दादी vs बंदर: पहले वार, फिर पलटवार- यहां देखें VIDEO

एक वायरल वीडियो में बुजुर्ग महिला और बंदर के बीच हुई घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि गलती किसकी थी इंसान की या खुद को बचाने वाले जानवर की.

Author
Written By: Palak Saxena Updated: Apr 1, 2026 16:34

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला और एक बंदर के बीच हुई घटना ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर लाखों-करोड़ों बार देखा जा चुका है और लोग इस पर अलग-अलग राय दे रहे हैं.

वीडियो में दिखता है कि एक बंदर आराम से स्कूटी के पास बैठा होता है. तभी एक बुजुर्ग महिला वहां आती हैं और बिना किसी वजह के एक बड़ा पत्थर उठाकर बंदर पर फेंक देती हैं. बंदर पहले तो खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन जैसे ही उसे खतरा महसूस होता है, वह गुस्से में महिला की तरफ झपट पड़ता है.

---विज्ञापन---

पास खड़े लोग बीच-बचाव करके महिला को बचा लेते हैं, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता. थोड़ी देर बाद जब एक दूसरी महिला डंडा लेकर आती है, तो बुजुर्ग महिला वह डंडा छीनकर फिर से बंदर को मारने की कोशिश करती हैं. इससे बंदर और ज्यादा भड़क जाता है और दोबारा हमला कर देता है.

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस शुरू हो गई है. कुछ लोग महिला के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि अगर किसी जानवर को बिना वजह परेशान किया जाएगा, तो वह अपनी रक्षा जरूर करेगा.

इस वायरल वीडियो ने लोगों को सिर्फ हैरान ही नहीं किया, बल्कि एक बड़ा संदेश भी दे दिया है. अक्सर लोग जानवरों को कमजोर समझकर उन्हें बिना वजह परेशान कर देते हैं, लेकिन यह घटना दिखाती है कि हर जीव अपनी रक्षा करना जानता है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि अगर शुरुआत में ही बंदर को न छेड़ा जाता, तो ऐसा नही होता. यही वजह है कि यह वीडियो अब सिर्फ एक वायरल क्लिप नहीं, बल्कि इंसान और जानवरों के व्यवहार पर सोचने का विषय बन गया है.

First published on: Apr 01, 2026 04:34 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.