नई दिल्ली: तोरई एक बहुत ही पौष्टिक हरी सब्जी है जोकि कैल्शियम, कॉपर, आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, मैगनीज, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और आयोडीन जैसे कई सेहतमंद गुणों से भरपूर होती है। इसलिए ये आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तोरई की तरह ही इसके छिलके भी आपकी सेहत के लिए बेहतरीन होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए तोरई के छिलके की चटनी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये चटनी स्वाद में बहुत चटपटी और तीखी होती है। इसको आप केवल 5 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं तोरई के छिलके की चटनी बनाने की रेसिपी-
तोरई के छिलके की चटनी बनाने की सामग्री-
-तोरई के छिलके 1 कप
-हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच
-टमाटर 1 छोटा क्यूब्स में कटा हुआ
-प्याज 1 छोटा क्यूब्स में कटा हुआ
-अदरक 1 चम्मच
-हरी मिर्च 2
-लाल मिर्च 1
-लहसुन 2 कली
-सरसों का तेल 1 छोटा चम्मच
-राई 1/2 छोटा चम्मच
-नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच
-स्वादानुसार नमक
तोरई के छिलके की चटनी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले तोरई के छिलकों को धोकर रख लें।
फिर आप हरा धनिया, टमाटर और प्याज को भी धोकर रख लें।
इसके बाद आप एक ब्लेंडर में नींबू का रस छोड़कर बाकी की सारी सामग्री डाल दें।
फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बना लें।
अगर आवश्यकता हो तो आप इसमें थोड़ा सा पानी भी डाल सकते हैं।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें।
फिर आप इसमें राई दाना डालकर थोड़ा चटकाएं।
इसके बाद आप इस तड़के को चटनी में डाल दें।
फिर आप इसके ऊपर से नींबू का रस डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
अब आपकी तोरई के छिलकों की चटपटी और तीखी चटनी बनकर तैयार हो चुकी है।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
21 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines