हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Watch Video: ट्रेन में धमाकेदार डांस कर कहर बरपा रही है ये लड़की, TikTok ट्रेंड शुरू करने वाली वायरल Tube Girl कौन?

विज्ञापन
Sabrina Bahsoon Tube Girl

Sabrina Bahsoon Tube Girl: यूके में एक लड़की इन दिनों जबर्दस्त वायरल हो रही है। इसे ट्यूब गर्ल के नाम से जाना जाता है। इस लड़की ने लंदन अंडरग्राउंड पर शूट किए गए डांस के साथ एक नया टिकटॉक ट्रेंड शुरू किया है। ट्यूब गर्ल के वीडियो लंदन में सबवे ट्रेनों में लिप-सिंकिंग के साथ वायरल हो गए। उन्होंने अपना पहला वायरल ट्यूब वीडियो अगस्त में पोस्ट किया था।

उनके वायरल वीडियो से एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है। इससे दुनियाभर में अन्य लड़कियां बसों या ट्रेन में सफर के दौरान इस तरह वीडियो बनाने के लिए प्रेरित हो रही हैं। इस लड़की का नाम सबरीना बहसून है। बहसून ने बीबीसी से कहा- ”मुझे हर जगह आना-जाना पड़ता है। रात को बाहर घूमने के बाद घर वापस आते समय, मैं म्यूजिक चालू कर देती हूं। लोग आपको थोड़ा और अकेला छोड़ देते हैं। इसलिए मैं खुद को सुरक्षित महसूस करती हूं। मैं अपनी यात्रा का आनंद ले रही हूं।”

बहसून के कई फॉलोअर्स का मानना है कि वे सार्वजनिक परिवहन पर ऐसा कभी नहीं कर सकते। बहसून ने इस पर कहा- “अपनी यात्रा को रोमांटिक बनाएं। किसी को आपके काम की कोई परवाह नहीं है। मुझे लगता है कि यह आत्मविश्वास के बारे में है।”

विज्ञापन

https://twitter.com/zfrhpn/status/1705568402772054100?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1705568402772054100%7Ctwgr%5E456e8ef2e6b0b9417cc1e7220c1386cd0e6a1f8e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ndtv.com%2Foffbeat%2Flondons-tube-girl-sabrina-bahsoon-has-inspired-a-new-tiktok-trend-who-is-she-4422801

वीडियो वायरल होने के बाद से बहसून ने मैक कॉस्मेटिक्स के लंदन फैशन शो में पहली बार हिस्सा लिया। अब उन्हें अन्य फेमस ब्रैंड्स के साथ काम करने का ऑफर मिल रहा है। बीबीसी के अनुसार, बहसून का पालन-पोषण मलेशिया में हुआ। वह डरहम यूनिवर्सिटी में लॉ की पढ़ाई करने के लिए यूके चली गईं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Watch Video: बिल्ली का बच्चा समझकर रशियन महिला घर ले आई पैंथर, वीडियो वायरल

ट्यूब गर्ल के बारे में बात कर करते हुए मनोवैज्ञानिक डॉ. सारा एश्टन ने एबीसी न्यूज से कहा- ”सार्वजनिक परिवहन में अक्सर सामाजिक मानदंडों का पालन किया जाता है, इसलिए ट्यूब गर्ल को उन मानदंडों से बाहर निकलते देखना अद्वितीय है।”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Watch Video: Delhi Metro में चाचा जी ने बीड़ी जलाने में रजनीकांत किए फेल’, ऐसा किया खेल, होगी ‘जेल’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola