हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बोतल पर छ‍िड़ी बहस तो ठेके पर चला दी ताबड़तोड़ गोल‍ियां, दुकानदार को टक से छूकर न‍िकली मौत

Madhya Pradesh News : सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मामूली सी बहस के बाद एक शख्स ने शराब के दुकानदार पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही है कि इस फायरिंग में किसी की मौत नहीं है लेकिन कानून व्यवस्था पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दुकानदार पर कुछ लोग फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर ही है।

शराब की दुकान पर हुई फायरिंग

जानकारी के अनुसार, घटना मुरैना के अंबाह की है। यहां अंग्रेजी शराब की दुकान पर बदमाशों ने जमकर फायरिंग की। बाइक से बदमाश शराब की दुकान पर पहुंचे थे। बदमाश ने बाहर से फायरिंग शुरू की तो दुकान के कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि फायरिंग की शुरुआत होते ही दुकान में मौजूद दो लोग भाग गए लेकिन एक शख्स काउंटर के नीचे छिप गया।

काउंटर पर लगी गोली, बाल-बाल बची जान 

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गोली से बचने के लिए एक दुकानदार काउंटर के नीचे छिपने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। बदमाश खोज खोजकर कर्मचारियों पर फायरिंग कर रहा है। फायरिंग के दौरान एक गोली दुकान में मौजूद काउंटर पर लगी। इसी काउंटर के बीचे एक कर्मचारी छिपा हुआ था।

विज्ञापन


खबर के मुताबिक, इस घटना में किसी की जान नहीं गई है। मामला पुलिस तक पहुंच गया और पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर बदमाश की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, दुकानदार और कुछ लोगों के बीच हाल ही के दिनों में बहस हुई थी।

यह भी पढ़ें : ‘कहां है पुलिस?’ मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो देख भड़के लोग, बोले-कब रुकेगी अश्लीलता?

विज्ञापन

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि फायरिंग करने वाले लोग कौन थे? वीडियो में जिस तरह बदमाश बेधड़क और बिना डरे फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं, उससे यह साफ हो रहा है कि इन लोगों में कानून का कोई खौफ नहीं है और वह हर हाल में दुकानदार की जान लेना चाहता था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola