---विज्ञापन---

चलती ट्रेन के आगे रील बनाने की गुस्ताखी ने ली जान, लड़की की मौत का लाइव वीडियो वायरल

Live Death Video Viral : मैक्सिको में रील बनाने के दौरान एक लड़की ट्रेन की चपेट में आ गई गई। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

Live Death Video Viral : रील बनाना और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर पॉपुलर होना अधिकतर युवाओं का सबसे पसंदीदा कामों में से एक हो गया है। हालांकि कई बार यही रील बनाना, फोटो क्लिक करना लोगों पर भारी पड़ जाता है। इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ट्रेन के आगे खड़ी होकर रील बना रही थी लेकिन उसे नहीं पता था कि ये उसकी आखिरी रील है।

रील बनाना पड़ा भारी, मौके पर ही हुई मौत

मामला मेक्सिको के हिडाल्गो का है। यहां एक रेलवे ट्रैक पर कई लोग खड़े होकर एक ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इस ट्रेन के साथ लोग सेल्फी लेना चाहते थे, वीडियो बनाना चाहते थे। यही वजह है कि लोग ट्रेक के बेहद करीब आकर खड़े थे लेकिन शायद ही किसी को पता था कि उनकी खुशियां मातम में बदलने वाली हैं।

---विज्ञापन---

स्पीड से ट्रेन उस जगह पहुंचीं, जहां लोग खड़े थे। लोगों की भीड़ देखकर ट्रेन ड्राइवर ने हॉर्न भी बजाया लेकिन लोग ट्रेक से दूर नहीं हुए। वीडियो बना रही एक लड़की को ट्रेन ने ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही लड़की नीचे गिर पड़ी और फिर उठी ही नहीं।

देखिए  वीडियो 


रिपोर्ट्स की मानें तो लड़की की वहीं पर मौत हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि उसका एक साथी उठाने की कोशिश कर रहा है लेकिन लड़की बेहोश या मर चुकी है। बता दें कि ट्रेन को देखने के लिए इसलिए लोग एकत्रित थे क्योंकि ये ट्रेन भाप के इंजन से चलती है और कनाडा से मैक्सिको सिटी तक जाती है, जिसे देखने के लोग एकत्रित होते हैं।

यह भी पढ़ें : पंजाब में ‘उड़ते सांप’ ने उड़ाए लोगों के होश, वायरल हो रहा सैलून का CCTV फुटेज

---विज्ञापन---

लड़की की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो से सोशल मीडिया यूजर एक सबक लेने की बात कह रहे हैं। रील बनाने के दौरान हमें अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही जान ले सकती है। इसके कई उदाहरण सामने आ चुके हैं।

First published on: Jun 07, 2024 09:07 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola