Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

बुआ की शादी में नन्हीं बच्ची का डांस हुआ वायरल, नानू-दादू ने भी मिलाए कदम

सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची अपनी बुआ की शादी में नानू और दादू के साथ डांस करती नजर आ रही है. तीन पीढ़ियों के इस प्यारे डांस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है और यूजर्स इसे फैमिली गोल्स बता रहे हैं.

Author
Written By: Palak Saxena Updated: Mar 5, 2026 13:06

शादी का सीजन शुरू होते ही हर घर में खुशियों का माहौल बन जाता है. लोगों में शादी का जश्न होता है ढोल-नगाड़ों की आवाज, रंग-बिरंगे कपड़े और डांस से भरा माहौल हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देता है. जिसके चलते इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची अपनी बुआ की शादी में ऐसा डांस करती नजर आ रही है कि लोग उसे बार-बार देख रहे हैं.

वायरल वीडियो में शादी का फंक्शन पूरे रंग में दिखाई देता है. डांस फ्लोर के आसपास मेहमानों की भीड़ है और तेज म्यूजिक बज रहा है. इसी बीच काले रंग की ड्रेस पहने एक छोटी बच्ची पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस करने लगती है. उसके साथ उसके नानू और दादू भी मौजूद होते हैं, जो शुरुआत में उसके साथ कदम मिलाते नजर आते हैं.

---विज्ञापन---

कुछ देर बाद बच्ची पूरे जोश में आकर अपने डांस स्टेप्स दिखाने लगती है. उसके चेहरे की खुशी और एक्सप्रेशन देखकर साफ लगता है कि वह इस पल को खूब एंजॉय कर रही है. दिलचस्प बात यह है कि उसके नानू और दादू पीछे खड़े होकर उसके स्टेप्स कॉपी करने लगते हैं, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी खुश हो जाते हैं.

वीडियो में तीन पीढ़ियों का यह प्यारा तालमेल लोगों को काफी पसंद आ रहा है. जिसमें बुजुर्गों की ऊर्जा और बच्ची का आत्मविश्वास मिलकर इस पल को और भी खास बना देता है. शादी जैसे पारिवारिक मौके पर ऐसा नजारा कम ही देखने को मिलता है.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं. कोई इसे असली फैमिली मोमेंट बता रहा है तो कोई बच्ची के डांस की जमकर तारीफ कर रहा है. कई यूजर्स ने लिखा कि इस वीडियो ने उनका दिन खुश कर दिया. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर anjalidamanichoreography नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

First published on: Mar 05, 2026 01:06 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.