Kanpur Girl Viral Video : कानपुर में शराब के नशे में हंगामा करती एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा करती दिखाई दे रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब लड़की को समझाने की कोशिश तो वह पुलिसकर्मियों के पांव पड़ने लगी। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
सड़क पर लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा
वायरल वीडियो में कानपुर के गुमटी चौराहे का बताया जा रहा है। वीडियो में एक लड़की बीच सड़क पर शराब के नशे में झूमती दिखाई दे रही है। सड़क जाम हो गई है और बड़ी संख्या में लोग इस लड़की के ड्रामे को देख रहे हैं। लड़की के हाई वोल्टेज ड्रामे की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस तो पहुंची लेकिन लड़की नशे में थी । वह पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई, धक्कामुक्की करने लगी। यह देख पुलिसकर्मी पीछे हट गए। इसके बाद महिला कॉन्स्टेबल को बुलाया गया।
वीडियो में लड़की अपनी लोवर नीचे कर खड़ी दिखाई दे रही है। यह देख पुलिसकर्मियों ने अपना मुंह फेर लिया। मौके पर पहुंचे पुरुष पुलिसकर्मियों ने जब लड़की को समझाने का प्रयास किया तो वह उनके पैर पड़ने लगी। काफी देर तक लड़की ने बीच सड़क पर हंगामा किया, इसके बाद महिला कॉन्स्टेबल के पहुंचने के बाद उसे गाड़ी में बैठाया गया और ले जाया गया।
पुलिस ने लड़की के नशे में होने की खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि उसे नौबस्ता स्थित वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। सोशल मीडिया पर नशे में बीच सड़क पर हंगामा करती लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
यह भी पढ़ें : Video : डैशकैम में कैद हुई BMW सवार युवकों की गुंडई, मुश्किल से परिवार ने बचाई जान
एक ने लिखा कि इस लड़की पर हंगामा करने, सड़क पर जाम लगाने के आरोप में केस क्यों नहीं दर्ज किया गया? एक अन्य ने लिखा कि कानपुर की लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं हैं। एक ने लिखा कि कानपुर वाले कोई बवाल ना करें, ऐसा हो सकता है क्या? एक अन्य ने लिखा कि आखिर दीदी किस गम में थीं कि शराब पीकर सड़क पर हंगामा कर रही हैं।।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
1 day agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
2 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
4 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
8 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines