Man wants to become ‘Panda or a Bear’ : साल 2022 में एक शख्स ने अपनी यह ख्वाहिश बताकर लोगों को हैरान कर दिया था कि वह कुत्ता बनना चाहता है। इसके लिए उसने 12 लाख रुपये भी खर्च कर दिए। कुत्ता बनकर वह सड़क पर भी घूमने निकला और कुत्तों जैसी हरकतें भी करता दिखाई दिया था लेकिन अब इस शख्स को नया शौक लगा है।
YouTube पर शख्स का है चैनल
कुत्ता बनने वाले शख्स की पहचान गुप्त रखी गई है। वह जापान का रहने वाला है और टोको के नाम से जाना जाता है। टोको का अपना YouTube चैनल ‘आई वांट टू बी एन एनिमल’ है, जिसे हजारों लोगों ने सब्स्क्राइब किया हुआ है। अब टोको ने बताया कि वह अब एक और जानवर बनना चाहता है।
टोको का कहना है कि मैं एक और कुत्ता, एक पांडा या एक भालू बनना चाहता हूं। एक लोमड़ी या एक बिल्ली भी ठीक होगी लेकिन वो छोटी होती हैं, इसलिए इंसान के तौर पर मेरे लिए बड़ी मुश्किल होगी। उसने कहा कि उम्मीद है कि मैं अपना सपना सच कर पाऊंगा और एक और जानवर बन पाऊंगा।
साल 2022 में टोको तब सुर्खियों में आया था, जब उसने 12 लाख खर्च करके अपने लिए कुत्ते जैसी ड्रेस बनवाई। उसे पहनकर सड़कों पर घूमने निकल पड़ा था। Youtube पर उसने अपना वीडियो शेयर किया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। अब यह शख्स भालू, पांडा या लोमड़ी बनना चाहता है।
यह भी पढ़ें : पहले इंसान से कुत्ता बनने के लिए खर्च कर दिए 12 लाख, अब इस शख्स ने किया अजीबो-गरीब दावा
टोको कहना है कि कुत्तों की तरह चलना बहुत मुश्किल है।मैं ऐसी हरकतों पर शोध कर रहा हूं, जो कुत्तों जैसी दिखती हैं। टोको ने बताया कि कुत्ते की ड्रेस पहनना और पहनकर चलना बहुत मुश्किल है, जब यह गंदा हो जाता है तो इसकी सफाई भी आसान नहीं होती। बता दें कि टोको ने अपनी पहचान गुप्त रखी हुई है, जिससे कि कोई उसका मजाक ना बनाए।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines