पहले इंसान से कुत्ता बनने के लिए खर्च कर दिए 12 लाख, अब इस शख्स ने किया अजीबो-गरीब दावा

Toco Japan Dog Man

Toco Japan Dog Man

विज्ञापन

Japanese Man Dog Toco: हाल ही जापान में एक शख्स लाखों खर्च कर इंसान से कुत्ता बना है। इसका नाम टोको है। टोको ने कस्टम-मेड कोली कॉस्ट्यूम के लिए 14,000 डॉलर (12 लाख रुपये) से अधिक खर्च किए। देखते ही देखते यह शख्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

मेरा सपना सच हो गया  

अब टोको का नया इंटरव्यू सामने आया है। जिसमें उसने कहा है कि वह उसकी सराहना करने वाले लोगों से प्रेरित हो रहा है। टोको ने इंटरव्यू में कहा- “मैं बदलाव चाहता था। जब भी मैं सूट पहनता हूं तो मुझे खुशी होती है क्योंकि मेरा सपना सच हो गया है।”

Advertisment

कुछ लोगों ने मुझे बताया कि वे भी ऐसा ही करना चाहते हैं

इंटरव्यू के दौरान टोको ने ये भी बताया कि उन्हें अपने यूट्यूब चैनल पर कई लोगों की प्रशंसा मिल रही है। उन्होंने अजीबो-गरीब दावा करते हुए कहा कि लोग उनके नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें अच्छा महसूस होता है। टोको ने कहा-“मुझे हर तरह के संदेश मिलते हैं। अगर मैं पॉजिटिव मैसेज की बात करूं तो कुछ लोगों ने मुझे बताया कि वे भी ऐसा ही करना चाहते हैं। “इससे मुझे यह देखने का मौका मिला कि मेरे जैसे अन्य लोग भी हैं।”

‘थेरियन’ हो सकता है जापानी शख्स

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि टोको एक बड़े समूह का हिस्सा है। मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि जापानी व्यक्ति ‘थेरियन’ हो सकता है, जो एक गैर-मानव पशु प्रजाति के रूप में पहचान रखता है। मनोवैज्ञानिकों ने कहा कि थेरियन को फ्यूरी के साथ भ्रमित नहीं होना चाहिए। उन्हें कभी-कभी जानवरों की पोशाक या फरसूट में आनंद मिलता है।

अंतर करना महत्वपूर्ण 

पिट्सबर्ग के डुक्सेन विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ एलिजाबेथ फीन ने द पोस्ट से कहा- फरीज के बीच अंतर करना महत्वपूर्ण है, जो मानवरूपी जानवरों के प्रशंसक हैं। डॉ. फीन ने कहा, “उदाहरण के लिए थेरियन यह मान सकते हैं कि वे एक बिल्ली की आत्मा हैं, जिन्होंने मानव शरीर में पुनर्जन्म लिया है।” “कुछ फ्यूरी थेरियन हैं और कुछ थेरियन फ्यूरी हैं, लेकिन वे दो अलग-अलग समूह हैं।”

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ