Indian Boy Married With Russian Girl Viral Video : भारतीय लड़कों के विदेशी लड़कियों से शादी करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि विदेशी गोरी लड़की के साथ शादी करने को लेकर लड़कों में क्रेज में बढ़ता जा रहा है। अब एक लड़के और रशियन लड़की का वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़के ने लड़की से एक सवाल पूछा, लड़की का जवाब खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो की शुरुआत में लड़का, लड़की से पूछ रहा है कि कहां से हो? लड़की जवाब में कहती है कि मैं रशिया, मोस्को से हूं। लड़का कहता है कि अच्छा तो रशिया लेने कब आऊं? लड़की कहती है, जब आपकी मर्जी हो। लड़के ने पूछा कि बुंदेलखंड चलोगी? लड़की के हां कहते ही लड़के ने कहा कि वहां गाय और भैंस भी बांधने पड़ेंगे, गोबर-पानी करना पड़ेगा।
लड़की ने कहा कि आप पहले लेने तो आओ, मैं सब करूंगी। लड़के ने फिर कहा कि गेहूं भी काटना पड़ेगा। लड़की ने कहा कि हां, वह भी काटूंगी। लड़के कहा कि अच्छा, चलो फिर बुंदेलखंड! इंडियन लड़के और रशियन लड़की के बीच बातचीत का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि लड़की कैसी भी हो चलेगी लेकिन समझदारी ऐसी होनी चाहिए। एक ने लिखा कि ये लड़की तो एकदम परफेक्ट हिंदी बोल रही है यार, इसको जल्दी लेकर बुंदेलखंड की बोली भी सिखा देंगे। एक ने लिखा कि रशिया की लड़कियां वाकई बहुत साधारण होती हैं।
यह भी पढ़ें : Video: क्लास को पढ़ा रहे टीचर में आया ‘भूत’! अजीब हरकतों का वीडियो हो रहा वायरल
एक ने लिखा कि देखो, रशिया की लड़की कुछ भी करने को तैयार है लेकिन भारतीय लड़कियां तो खाना बनाने को तैयार नहीं है। एक ने लिखा कि कुछ भी कहो, दोनों मस्त लग रहे हैं। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुझे नहीं लगता है कि भारत आने के बाद वह रशियन भाषा भी बोल पाएगी, हमारी हिंदी ऐसी ही ऐसी भाई।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
23 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines