नई दिल्ली: शकरकंदी यानि की स्वीट पोटैटो एक बहुत ही पौष्टिक सुपरफूड है जोकि प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्निशियम और आयरन जैसे सोहतमंद गुणों का भंडार होता है। शकरकंदी को आमतौर पर लोग चाट बनाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने स्वीट पोटैटो करी बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए स्वीट पोटैटो करी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में थोड़ी खट्टी-मीठी और मसालेदार होती है। इसको आप लंच से लेकर डिनर में झटपट बनाकर खा सकते हैं। अगर आप रेगुलर सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं तो स्वीट पोटैटो करी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, तो चलिए जानते हैं स्वीट पोटैटो करी बनाने की रेसिपी-
स्वीट पोटैटो करी बनाने की सामग्री-
-3-4 स्वीट पोटैटो
-2 टमाटर
-1/2 कप दही
-1 टी स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
-2-3 हरी मिर्च
-1 टी स्पून जीरा
-1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1 टी स्पून धनिया पाउडर
-1/2 टी स्पून हल्दी
-1 चुटकी हींग
-1 टी स्पून अदरक कटा
-3 टेबलस्पून हरा धनिया कटा
-1/2 टी स्पून काली मिर्च कुटी
-1/4 टी स्पून गरम मसाला
-2 टेबलस्पून तेल
-स्वादानुसार नमक
स्वीट पोटैटो करी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले टमाटर को धोकर टुकड़ों में काट लें।
फिर आप हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती को भी बारीक टुकड़ों में काट लें।
इसके बाद आप मिक्सर जार में टमाटर के टुकड़े, अदरक और हरी मिर्च डालें।
फिर आप इनको पीसकर स्मूद पेस्ट तैयार कर कर लें।
इसके बाद आप एक बर्तन में दही डालें और अच्छी तरह से फेंट लें।
फिर आप शकरकंदी को धोएं और छीलकर पानी में भिगोकर रख दें।
इसके बाद आप शकरकंदी को एक-एक इंच मोटे टुकड़ों में काटकर रख लें।
फिर आप एक कढ़ाई में तेल डालें और मीडियम आंच पर गर्म करें।
इसके बाद आप इसमें जीरा, हींग डालकर चटकाएं।
फिर आप इसमें हल्दी और धनिया पाउडर डालें और थोड़ी देर भून लें।
इसके बाद आप इसमें टमाटर-हरी मिर्च का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डालें और तेल छोड़ने तक पका लें।
फिर आप इसमें स्वीट पोटैटो के टुकड़े डालें और चलाते हुए 2-3 मिनट तक भून लें।
इसके बाद आप इसमें करीब डेढ़ कप पानी (आवश्यकतानुसार) डालें और सब्जी को ढककर पकाएं।
फिर जब सब्जी में उबाल आ जाए तो इसमें फेंटी हुई दही और स्वादानुसार नमक डालें।
इसके बाद आप इस सब्जी को चलाते हुए उबाल आने तक 10-12 मिनट तक पका लें।
फिर आप सब्जी में गरम मसाला और हरा धनिया डालें और गैस को बंद कर दें।
अब आपकी स्वाद से भरपूर स्वीट पौटेटो करी बनकर तैयार हो गई है।
फिर आप इस गर्मागर्म करी को चपाती, पराठा या फिर चावल के साथ परोसें।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines