Hospital Viral Video : कोई भी बीमार व्यक्ति और उसके परिजन सबसे पहले भगवान को याद करते हैं और फिर डॉक्टर के पास पहुंचते हैं, जिसे भगवान का ही रूप कहा जाता है। हालांकि डॉक्टरों ने कई बार अपने पेशे को और लोगों की मान्यता को धूमिल किया है। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक भयावह वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में एक डॉक्टर अस्पताल में भर्ती मरीज की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। डॉक्टर की करतूत CCTV में कैद हो गई। हालांकि कई लोगों का कहना है कि वह कोई डॉक्टर नहीं बल्कि नर्सिंग स्टाफ है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक मरीज अस्पताल के बेड पर लेटा हुआ है। वह इतना कमजोर है कि खुद से उठ भी नहीं पा रहा है। तभी एक डॉक्टर उसके पास पहुंचा और पर्दा लगाकर मरीज के पास खड़ा हो गया। थोड़ी देर इधर-उधर देखने के बाद उसने सीधे मरीज के सीने पर कोहनी से जोरदार हमला किया। इससे मरीज को इतनी पीड़ा हुई कि उसने अपना पैर मोड़ लिया और कराह उठा।
CCTV में कैद हुई घटना
पिटाई करने से पहले डॉक्टर सीसीटीवी कैमरे में देखता है और फिर मरीज पर हमला कर देता है। सीसीटीवी के अनुसार, वीडियो 19 जून का बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि वीडियो कहां का है और किस हॉस्पिटल का है। News 24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
देखें वीडियो
अस्पताल में मरीज की पिटाई के वायरल वीडियो पर लिखा हुआ है कि अपने मरीज को कभी अकेला ना छोड़ें, अगर सीसीटीवी ना होता तो कोई यकीन ही ना करता। वीडियो शेयर कर @Sudanshutrivedi नाम के सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि लोग डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिए हैं, परंतु यहां डॉक्टर- शैतान का रूप में है, देखिए।
यह भी पढ़ें : दिव्यांग फैन के साथ हुई बदसलूकी तो खूब ट्रोल हुए साउथ स्टार नागार्जुन, वायरल वीडियो पर मांगी माफी
अन्य लोगों के कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस हैवान को कठोर सजा होनी चाहिए , ये हैवान बचना नहीं चाहिए। डॉ के नाम पर ये सैतान है। एक ने लिखा कि ऐसे लोग डॉक्टर नहीं शैतान कहलाने लायक हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने डॉक्टर को क्या सजा मिलनी चाहिए, ये भी बता दिया। उसने लिखा कि इस हैवान डॉक्टर का लाइसेंस रद्द करके घर नहीं बैठाना चाहिए, बल्कि सीधा 5 साल के लिए कारावास भेज देना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि ये डॉक्टर नहीं हैं, ये नर्सिंग स्टाफ हैं, कार्रवाई जरूर होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
छात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
5 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
12 hrs agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
1 day agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
1 day agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
1 day ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
3 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
4 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
5 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
6 days agoजब बॉम्बर की गर्जना से चौंके डोनाल्ड ट्रंप, बगल में शांत खड़े रहे जिनपिंग; VIDEO हुआ वायरल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines