---विज्ञापन---

होली पर ‘लड़की’ को रंग लगाने की ऐसे पूरी हुई मुराद, यूजर बोले-ठरकी है…

Holi Viral Video: होली के मौके पर कई वीडियो वायरल होते हैं, अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का दुकान के किनारे खड़े लड़की के पुतले को रंग लगाकर होली मना रहा है। इस वीडियो मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

Holi Viral Video: होली के मौके पर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। लोग अलग-अलग तरह से होली का त्योहार मानते हैं। कुछ लोग शांति से होली खेलते हैं तो कुछ हुडदंग करते हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के ने दुकान के बाहर खड़े लड़की के पुतले को ही रंग लगाकर होली मना ली।

लड़की के पुतले को लगाया रंग

वीडियो में एक लड़का रंग लगाकर दुकान के बाहर पहुंचा। वह सिर्फ शॉर्ट्स पहना हुआ है। उसकी नजर दुकान के बाहर खड़े लड़की के पुतले पर पड़ी। लड़के ने इस लड़की के पुतले को ही रंग लगा दिया। इसके बाद उसने अपने हाथ से ही खुद को भी रंग लगा लिया। रंग लगाने के बाद वह लड़की को चूमता दिखाई दे रहा है।

---विज्ञापन---

पहले चूमा फिर पैर छूकर लिया आशीर्वाद 

लड़की के पुतले को चूमने के बाद उसने पैर छूकर आशीर्वाद लिया और वहां से चला गया। उसकी यह हरकत देखकर आसपास के लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। शख्स की पीठ पर रंग से होली लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। अब होली के दिन यह वीडियो वायरल हो रहा है।

देखिए वीडियो

 

在 Instagram 查看这篇帖子

 

Abhi Suryavanshi ☀️ (@abiii_04__) 分享的帖子


एक ने लिखा कि सिंगल लड़कों का दर्द है, बेचारे को कोई नहीं मिला तो पुतले को ही रंग लगाकर काम चला रहा है। एक अन्य ने लिखा कि पॉपुलर होने के लिए आज कल लोगों को क्या क्या नहीं करना पड़ रहा है? एक अन्य ने लिखा कि आजकल रील्स के चक्कर में लोग क्या क्या नहीं कर रहे? लोग क्रिएटिव भी होते जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: साड़ी पहनकर कर रही थी स्टंट, लग गई आग! वीडियो देख बोले लोग- निकल गया सारा एक्शन

एक ने लिखा कि दूसरों को हंसाने के लिए अपना मजाक बनाने का जिगर होना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि यही होता है जब भांग के त्योहार पर होली पीकर खेलते हैं। एक अन्य ने लिखा कि यह वीडियो देखकर मेरी तो हंसी नहीं रुक रही है।

---विज्ञापन---

वीडियो को abiii_04__ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 13 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं और हजारों की संख्या में लोगों ने कमेंट्स किए हैं।

First published on: Mar 25, 2024 02:43 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola