साड़ी पहनकर कर रही थी स्टंट, लग गई आग! वीडियो देख बोले लोग- निकल गया सारा एक्शन

Girl Stunt on Holi Video Viral: वीडियो में लड़की होली वाले पटाखे को पैरों में बांधकर झूलते हुए स्टंट कर रही थी लेकिन यह वीडियो बनाना उसे भारी पड़ गया। वीडियो के अनुसार, पटाखे की वजह से लड़की की साड़ी में आग लगी और पैर में जल भी गया।

Holi Stunt Viral Video
विज्ञापन

Girl Stunt on Holi Video Viral : होली को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कई लोग होली के मौके पर जमकर होली खेलते हैं तो कुछ रील बनाने के लिए स्टंट करते हैं। सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अपने पैरों में होली वाले पटाखे बांध कर स्टंट कर रही थी लेकिन यह स्टंट करना उसे भारी पड़ गया।

लड़की अपने पैरों में होली वाले पटाखे बांधकर एक झूले पर घूम रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के उसकी मदद भी कर रहे हैं और एक वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। जैसे ही लड़की ने झूले में घूमते हुए स्टंट करने की कोशिश की, पटाखे की आग की वजह से उसके पैरों में जलन होने लगी।

विज्ञापन

स्टंट करना पड़ा भारी!

वह तुरंत झूले से उतर गई और अपने पैरों को सहलाने लगी। साड़ी ऊपर कर लड़की ने पटाखे को बुझाने की कोशिश करने लगी। यह देख वहां मौजूद लड़के भी पटाखा बुझाने पहुंच गए। पटाखा बुझा नहीं तो लड़कों ने पैरों से उसे मसल दिया, इसके बाद लड़की बच पाई।

देखिए वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shalu Kirar (@shalugymnast)


यह वीडियो इंटाग्राम पर @shalugymnast नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि मेरी तो होली बन गई। वीडियो पर अब कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि और करो स्टंट! एक ने लिखा कि ऐसी बकवास वीडियो क्यों वायरल हो जाती हैं?

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि मुझे लगा दीदी तो रॉकेट बन गई हैं। एक ने लिखा कि इस तरह रिस्क वाली रील किसी को नहीं बनानी चाहिए, जिंदगी छोटी है। एक अन्य ने लिखा कि दीदियां इस तरह वीडियो बनाकर जल्दी से फेमस होना चाहती हैं। एक ने लिखा कि आखिर दीदी को ये वीडियो बनाने की क्या जरूरत थी?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ