हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'चौकी के सामने ही मिलता है गांजा', छात्र ने अधिकारी के सामने ही प्रशासन को 'धोया', खूब वायरल है वीडियो

Student Viral Video : वायरल वीडियो हरियाणा की एक यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है, छात्र ने एक पुलिस अधिकारी से पूछा कि पुलिस चौकी के सामने ही गांजा बिकता है क्या ये पुलिस की नाकामी नहीं है। छात्र के सवाल पर पुलिस अधिकारी लाजवाब नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
हरियाणा के छात्र ने पुलिस अधिकारी के सामने ही खोल दी 'गांजा' की पोल

Student Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक छात्र ने पुलिस अधिकारी से ऐसा सवाल पूछा कि लोग तालियां बजाने लगे। छात्र ने पुलिस की नाकामी को गिनाते हुए पूछा कि पुलिस थाने के सामने गांजा बिकता है, क्या ये पुलिस की नाकामी नहीं है। सोशल मीडिया पर इस लड़के का वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।

खूब वायरल है वीडियो

वीडियो हरियाणा के सोनीपत में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में बनी अशोका यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है। यहां पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीब चार यूनिवर्सिटी के छात्र शामिल होने पहुंचे थे।

इसी कार्यक्रम में छात्र ने पुलिस के अधिकारी से सबके सामने पूछा कि नशे का अड्डा तो यूनिवर्सिटी ही बन चुकी हैं। यहां पहले और दूसरे साल के लड़के ड्रग्स बेचने वालों को खोज लेते हैं तो पुलिस क्यों नहीं खोज पाती है? इतना ही नहीं, लड़के ने यह भी कहा कि गांजा और नशे का सामान मिलना टॉफी और लॉलीपॉप मिलने जितना आसान है।

विज्ञापन

देखिए वीडियो


छात्र ने कहा कि मैं समाज में रहता हूं और यूनिवर्सिटी में पढ़ता हूं, यहां चौकी है और चौकी के सामने ही गांजा मिलता है, क्या आपको नहीं लगता कि ये पुलिस की नाकामी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

यह भी पढ़ें : दुकान के बाहर खड़ी 72 साल की महिला हवा में लटकी, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन

एक ने लिखा कि इस लड़के ने बहादुरी दिखाते हुए पुलिस को आइना दिखाया है, कहीं इसे ही किसी केस में ना फंसा दिया जाए। एक अन्य ने लिखा कि लड़के की बहादुरी की तारीफ होनी चाहिए कि उसने पुलिस की कमियों को वरिष्ठ अधिकारी के सामने रखा। एक अन्य ने लिखा कि वास्तव में साहसी बच्चा है। सवाल सुनने के बाद शायद ही कोई जवाब अधिकारी के पास हो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola