दुकान के बाहर खड़ी 72 साल की महिला हवा में लटकी, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Old Woman Viral Video : दुकान के बाहर खड़ी एक महिला अचानक हवा में लटक गई , दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जानिए कैसे दुकान के बाहर खड़ी महिला हवा में लटक गई।

UK woman
विज्ञापन

Old Woman Viral Video: कई बार कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर हैरानी भी होती है और बाद में सोचने पर हंसी आती है। एक ऐसी ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दुकान के बाहर खड़ी एक महिला अचानक हवा में टंग गई। जानिए आखिर क्या हुआ था?

हवा में कैसे लटक गई महिला?

विज्ञापन

वायरल वीडियो ब्रिटेन का है, यहां दक्षिणी वेल्स के रोंडाडा सिनॉन टैफ में एक अजीब घटना हुई। एक 72 साल की महिला एक स्टोर के बाहर खड़ी होकर उसके खुलने का इंतजार कर रही थी। तभी वह अचानक हवा में उठने लगी और उलटी लटक गई। महिला को कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर हो क्या रहा है।

महिला दुकान खुलने का इंतजार कर रही थी, अचानक दुकान का इलेक्ट्रिक शटर खुलने लगा। महिला का कोट इसी शटर में फंस गया और वह लटक गई। महिला के दोनों पैर हवा में लटक गए और सिर नीचे की तरफ हो गया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है।

देखिए वीडियो

विज्ञापन


हालांकि कुछ ही देर में दुकान का एक कर्मचारी वहां पहुंचा और बुजुर्ग महिला को नीचे उतारा। इस घटना में महिला को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई। घटना के बारे में जिक्र करने में महिला ने इसे एक मजेदार और मजाकिया पल बताया। महिला ने ना तो आक्रोश व्यक्त किया और ना ही कोई आरोप लगाया बल्कि घटना के बाद भी वह खुश दिखाई दे रही थी।

विज्ञापन

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक ने लिखा कि ये 72 साल की महिला अभी भी काम करने जाती है, ये सुनकर दुःख हो रहा है। एक ने लिखा कि कुछ लोग ऐसा होने पर भड़क जाते हैं लेकिन इस महिला ने इसे एक मजाक के तौर पर लिया, ये अच्छी बात है। एक अन्य ने लिखा कि वाकई ये घटना मजेदार तो है लेकिन इस महिला के प्रति मेरे दिल में सम्मान है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ