Guinness World Record Made By Balancing 319 Glasses On Head: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाने के लिए तमाम लोग लगातार कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोगों का टैलेंट और मेहनत देखकर सबको हैरानी होती है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह अपने सिर पर 319 कांच के ग्लास को लेकर संतुलन बनाते हुए दिखाई दे रहा है।श्
रिकॉर्ड दर्ज हो गया
GWR द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक शख्स अपने सिर पर 319 वाइन ग्लास को संतुलित करते हुए और धीरे-धीरे नाचते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इस वीडियो के अंत में सारे ग्लास टूट गए लेकिन तब तक उस शख्स के नाम पर एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया था। रिकॉर्ड बनाने वाले शख्स का नाम अरिस्टोटेलिस वैलेओराइटिस है, जो साइप्रस के पाफोस के रहने वाला है।
सारे ग्लास को फेंक दिया
अरिस्टोटेलिस वैलेओराइटिस ने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए एक शख्स की मदद ली, जो वाइन के ग्लास को सिर पर रखने में मदद करता है। हालांकि जब अरिस्टोटेलिस अपनी तय समय सीमा तक संतुलन बनाए रखने में कामयाब हो गए तो उन्होंने एक एक कर ग्लास के उतारे जाने का इंतजार नहीं किया बल्कि सारे ग्लास को फेंक दिया और लगभग सभी टूट गए।
<
>
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR) की तरफ से अरिस्टोटेलिस वैलेओराइटिस का वीडियो शेयर कर लिखा गया, “सबसे अधिक 319 वाइन ग्लास को अरिस्टोटेलिस वैलेओराइटिस द्वारा सिर पर संतुलित रखा गया।” वीडियो को 20 अक्टूबर को शेयर किया गया। खबर लिखे जाने तक इसे लगभग 4 लाख लोगों ने देखा है और 25 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब वैलेओरिटिस ने अपने सिर पर ग्लास को संतुलित कर रिकॉर्ड बनाने की कोशिश हो। इससे पहले उनके नाम 49 ग्लास बैलेंस करने और डांस करने का भी रिकॉर्ड था। इसके बाद वैलेओरिटिस ने 26 मई, 2023 को अपने सिर पर 319 वाइन ग्लास संतुलित कर नया रिकॉर्ड हासिल किया है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
22 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines