Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

फोटोशूट बन गया जंग का मैदान, दूल्हा-दुल्हन की वीडियो हुई वायरल

जयमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन के बीच स्पार्कल गन की “जंग” का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोगों ने इसे देखकर हंसी रोक नहीं पाई और वीडियो को लाखों ने देखा और पसंद किया.

Author
Written By: Palak Saxena Updated: Apr 1, 2026 17:52

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े मजेदार वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, और हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक दूल्हा-दुल्हन के बीच जयमाला के बाद हुई “जंग” दिख रही है.

वीडियो में दोनों स्टेज पर खड़े हैं और हाथ में स्पार्कल गन लिए हैं, जिसे कपल्स आमतौर पर फोटोशूट के लिए इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इस शादी में दुल्हन ने अपनी गन सीधे दूल्हे की तरफ कर दी, जिससे चिंगारी दूल्हे के चेहरे पर पड़ने लगी. दूल्हा भी पीछे नहीं रहा और उसने अपनी गन दुल्हन की तरफ कर दी. कुछ देर तक दोनों एक-दूसरे की तरफ चिंगारी तानते रहे.

---विज्ञापन---

जब शादी में मौजूद लोगों ने देखा कि यह मजेदार “जंग” चल रही है, तो उन्होंने उन्हें सही तरीके से गन का इस्तेमाल करने की सलाह दी. इसके बाद कपल ने फोटोशूट सही तरीके से किया.

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @nehavermamberma अकाउंट से शेयर किया गया और अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं. लोग वीडियो पर हंस-हंसकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ ने इसे “वेडिंग नहीं, वेल्डिंग” बताया, तो कुछ ने मजाक में कहा कि ये कपल दिवाली मना रहा है.

First published on: Apr 01, 2026 05:52 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.