---विज्ञापन---

ससुराल पहुंचने से पहले दुल्हन की हालत हुई खराब, कार में ही दूल्हा निभाने लगा फर्ज

Groom and Bride Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हा, दुल्हन के साथ कार में बैठा हुआ है। दूल्हा, दुल्हन के मुंह के आगे एक प्लास्टिक की थैली लगाया हुआ है। इस वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Groom and Bride Viral Video:  शादी के बाद दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल जाती है। विदाई के दौरान कई दुल्हनें इतना रोती हैं कि उनकी हालत खराब हो जाती है। वहीं कार में सफर के दौरान कई लोगों को सिर चकराने, उलटी होने जैसी दिक्कतें भी होती हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर जा रहा था लेकिन रास्ते में दुल्हन की हालत खराब हो गई।

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल

वीडियो में दूल्हा, दुल्हन के मुंह के सामने एक प्लास्टिक की थैली लेकर बैठा हुआ है। दरअसल दुल्हन को उल्टियां हो रही थीं और इसीलिए वह प्लास्टिक की थैली लगाए बैठा था कि अगर उसे उल्टी हो तो कार गंदी ना हो। दूल्हा और दुल्हन के साथ ही कई लोग कार में मौजूद हैं जो यह देखकर हंस रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ससुराल पहुंचने से पहले ही दूल्हे ने अपना फर्ज निभाना शुरू कर दिया। यह वीडियो देखकर तमाम लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि कोई भी दूल्हा अपनी पसंदीदा दुल्हन के लिए इतना तो कर ही सकता है। एक ने लिखा कि दूल्हा हो तो ऐसा, जो घर पहुंचने से पहले ही अपना फर्ज निभा रहा है।

देखिए वीडियो

 

View this post on Instagram

 

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by shipu biswas (@shipu_biswas1)


एक अन्य ने लिखा कि अरे भाई, थोड़ी देर के लिए गाड़ी रुकवा लेते। एक ने लिखा कि सब काम ठीक से हो गया लेकिन दुल्हन ने उल्टी करके सारा मामला खराब कर दिया। एक ने लिखा कि अगर मेरा पति ऐसा ना हुआ तो समझो शादी कैंसिल हो जायेगी। एक अन्य ने लिखा कि अब मैं तो यही वीडियो अपने पति को दिखाऊंगी।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें : ‘पीछे-पीछे आया, हाथ पकड़ लिया और…’, डिलीवरी बॉय ने अकेली लड़की के साथ की शर्मनाक हरकत

बता दें कि वीडियो को shipu_biswas1 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 4 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो को 5 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 22, 2024 01:14 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola