'नीतीश सबके हैं', बिहार की राजनीतिक हलचल पर सोशल मीडिया पर आ रहे मजेदार रिएक्शन

Bihar Politics Nitish Kumar : बिहार के सीएम नीतीश कुमार के NDA में शामिल होने की चर्चा के बीच सोशल मीडिया पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Bihar CM Nitish kumar

बिहार में तेज हुइ राजनीतिक हलचल

Bihar Politics Nitish Kumar : बिहार की राजनीति में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार जल्द ही राजद से गठबंधन तोड़ सकते हैं और सीएम पद से इस्तीफा देकर बीजेपी के सहयोग से फिर सीएम बन सकते हैं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग खूब टिप्पणियां कर रहे हैं।

बिहार में राजनीतिक हलचल शुरू होते ही सोशल मीडिया पर लोग नेताओं के पुराने बयानों को शेयर कर रहे हैं। कोई कह रहा था कि किसी कीमत पर अब बीजेपी के साथ नहीं जाऊंगा, तो वहीं किसी नेता ने कहा था कि नीतीश के लिए सारे दरवाजे बंद हो चुके हैं। ऐसे ही नेताओं के पुराने बयान शेयर किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों की टिप्पणियां

पहले क्या बोल चुके हैं नेता?
बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि जीवनभर हम बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। हम सभी समाजवादी लोग एक साथ रहेंगे। बिहार के लिए काम करेंगे ही, देश के उत्थान के लिए भी काम करेंगे। वहीं गृह मंत्री शाह का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि लालू जी, आप तो नीतीश बाबू को जानते हो, प्रधानमंत्री बनने से रहे, वहां जगह खाली नहीं है। देश की जनता ने तय किया है कि तीसरी बार मोदी जी पीएम बनने वाले हैं और अगर मोदी जी पीएम बने तो नीतीश बाबू कभी भी आपके बेटे को सीएम नहीं बनाएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ