Dog Missing Agra Hotel : दिल्ली के रहने वाले एक कपल ने अपने गायब कुत्ते को खोजने वालों के लिए हजारों रुपये ईमान देने का ऐलान किया है। ये कपल आगरा घूमने गया था और बड़े, महंगे होटल में रुका था। कुत्ता गायब होने और उसे खोजने वालों के लिए ईमान की घोषणा करते कपल का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
दिल्ली का रहने वाला कपल अपने दो पालतू कुत्तों के साथ आगरा घूमने गया था। इस दौरान एक कुत्ता लापता हो गया। कपल को जब इसकी जानकारी मिली तो परेशान हो गए और कुत्ते को खोजने लगे। जब कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने मदद की गुहार लगाई और कुत्ते को खोजकर लाने वाले को 20 हजार ईनाम देने का ऐलान किया। अब ईनाम की राशी को 50 हजार कर दिया गया है।
दीपायन घोष और कस्तूरी पात्रा अपने पालतू कुत्ते को खोजने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। ईनाम की राशी को 50 हजार तक कर दिया है। दोनों का आरोप है कि कुत्ता उस वक्त गायब हुआ जब वे प्रतिष्ठित होटल के ही एक स्टाफ को पैसे देखकर देखभाल करने के लिए कहकर फतेहपुर सीकरी गए थे। वापस आए तो एक कुत्ता गायब था।
पुलिस में शिकायत करने के बाद भी इस कपल ने 30 किमी तक सीसीटीवी वीडियो खंगालने के लिए कम से कम 30 लोगों को लगाया है। जांच के दौरान ये कुत्ता ताज मेट्रो स्टेशन के बाद देखा गया था, जिसके बाद से ही ये लापता है। कपल इस डॉग को खोजने वाले को 50 हजार देने का ऐलान कर दिया है।
पुलिस ने दर्ज किया केस
मिली जानकारी के मुताबिक, पर्यटकों ने वीडियो वायरल कर जिस होटल पर सवाल खड़े किए थे। होटल अथॉरिटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पेट फ्रेंडली होटल के बावजूद फीमेल डॉग लापता हुई थी। कपल का आरोप है कि उनके डॉग की देखभाल नहीं की गई, वह खुले गेट से बाहर निकल गई। ये सब तब हुआ जब उन्होंने डॉग की देखभाल के लिए पैसे दिए थे। खबरों की मानें तो कपल ने अपना केस वापस लेने के लिए एफिडेबिट भी जमा कर दिया है।
वीडियो जारी कर कपल ने कहा था कि हम उसे खोजने की खूब कोशिश कर रहे हैं। जो फीमेल डॉग लापता हुई है, वह किसी को काटती नहीं है। बुलाने पर पास आ जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फीमेल डॉग 3 नवंबर को गायब हुई थी, जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines