Sir Ganga Ram Hospital :कई बार हम छोटी-छोटी परेशानियों और शरीर की दिक्कतों को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब इस तरह की परेशानियों को नजरअंदाज करने का नतीजा खतरनाक निकला। दिल्ली से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, यहां कूल्हे में दर्द की वजह से एक महिला सालों से परेशान थी।
कूल्हे में दर्द की शिकायत लेकर महिला सर गंगा राम अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर्स ने गहन जांच की। एक्स-रे से पता चला कि महिला के कूल्हे की मांसपेशी में सुई धंसी हुई है। कई कारणों से डॉक्टरों ने सर्जरी से इनकार कर दिया। सुई को निकालने के लिए डॉक्टर्स ने सी-आर्म मशीन की सहायता ली, जो एडवांस्ड मेडिकल इमेजिंग इक्विपमेंट है।
कैसे कूल्हे में घुसी सुई?
महिला ने बताया कि तीन साल पहले वह कपड़े की सिलाई करने के बाद सुई को बिस्तर पर रखकर किसी काम से जाने लगी। इसी दौरान उसका पैर फिसला और बेड पर गिर गई। बाद में उसे पता चला कि सुई टूट गई लेकिन टूटा हुआ दूसरा टुकड़ा नहीं मिला रहा।
यह भी पढ़ें : होटल के कमरे में क्या-क्या चेक करना जरूरी? फ्लाइट अटेंडेंट ने बताए फ्रॉड से बचने के तरीके
महिला ने सोचा कि शायद वह टूटकर गायब हो गई है और अपने काम में लग गई। इसी बीच उसके कूल्हे में दर्द की शुरुआत हो गई। परेशान होकर महिला डॉक्टर के पास पहुंची तो पता चला कि टूटी सुई का टुकड़ा गायब नहीं हुआ बल्कि उसके कूल्हे में है।
यह भी पढ़ें : जहर खा रहे शख्स ने मजाक-मजाक में ले ली भतीजी की जान, पत्नी से था परेशान
ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने कहा कि यह एक जटिल ऑपेरशन था। ऑपरेशन के दौरान हमें कई बार एक्स-रे लेना पड़ा, ताकि कन्फर्म किया जा सके कि सुई कहां हैं। हालांकि डॉक्टर सुई को एक ही टुकड़े में निकालने में कामयाब रहे। डॉक्टर ने यह भी कहा कि हमें छोटी-छोटी दिक्क्तों और शरीर की परेशानियों को इग्नोर नहीं करना चाहिए।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
22 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines