हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video : छोटी सी दुकान में जब कूद पड़ा सांड, भागने के लिए रास्ता खोजता रह गया दुकानदार

Viral Video : वायरल वीडियो दिल्ली का बताया जा रहा है, जहां एक छोटी सी दुकान में एक सांड घुस गया। जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। देखिये वीडियो

विज्ञापन

Viral Video :  खुले में घूमने वाले जानवरों से कई तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं। कुछ वीडियो ऐसे सामने आए जिसमें छुट्टा जानवर इंसानों पर जानलेवा हमले करते दिखाई दिए। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक सांड अचानक एक दुकान में घुस गया, जिसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया।

जब दुकान में घुसा सांड

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फोन रिपेयरिंग की दुकान में दो लोग बैठकर काम कर रहे हैं। दुकान के काउंटर पर एक ग्राहक भी खड़ा दिखाई दे रहा है। दुकान में सब कुछ सामान्य है। तभी एक सांड की एंट्री हुई जो तेज रफ्तार से दौड़ता हुआ दुकान की ओर आया और काउंटर को फांदकर सीधे दुकान में घुस गया। इससे दुकान में मौजूद दोनों व्यक्ति बुरी तरह डर गए।

विज्ञापन

सांड के दुकान में घुसने की वजह से सामान बिखर गए। वहीं दुकान के अन्दर दो लोग फंसे दिखाई दे रहे हैं। दुकान छोटी थी, ऐसे में उन्हें बाहर निकलने के लिए रास्ता भी नहीं मिल पा रहा था। सांड को दुकान से बाहर निकालने के लिए कई लोग आगे आए हालांकि वीडियो में यह नहीं दिखाई दिया कि सांड को कैसे बाहर निकाला गया।

वायरल हो रहा है वीडियो

वीडियो को @chiragbarjatyaa नाम के X यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को करीब एक मिलियन लोग देख चुके हैं। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि हो सकता है कि वह भी अपना स्मार्टफोन रिपेयर करवाने आया हो। एक अन्य ने लिखा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि सांड इस तरह दुकान में घुस सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढे़ें : धीरेन्द्र शास्त्री के भाई ने फिर कर दिया कांड! शादी में लहरा चुका है तमंचा

एक ने लिखा कि कोई भी पार्टी इस चुनाव में ये वादा नहीं कर रही हैं कि उनकी सरकार आने पर इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाएंगे। एक ने लिखा कि सांड दुकानदार से कह रहा है कि आज फोन तेरा भाई रिपेयर करेगा। एक अन्य ने लिखा कि नगर पालिका के लोग आराम से कुर्सी पर झूला झूल रहे होंगे। उन्हें इस तरह की घटनाओं से क्या फर्क पड़ता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola