Viral Video: जब मेट्रो के लेडिज कोच में पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ... वो सब इंटरनेट पर वायरल

Delhi Metro viral video Kalesh between Ladies and Guy over He Stepped up Into ladies Coach
विज्ञापन

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। ताजा मामला एक शख्स के मेट्रो के लेडिज कोच में घुसने का है। इसके बाद शख्स में कोच में मौजूद एक महिला के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। ये पूरा वाक्या अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स अपनी महिला मित्र के साथ मेट्रो में महिलाओं के आरक्षित कोच में चढ़ गया था। जैसे ही महिलाओं ने आरक्षित कोच में पुरुष को देखा, उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद शख्स ने कुछ जवाब दिया तो कोच में मौजूद एक महिला से उसकी बहस होने लगी। इसी दौरान किसी लड़की ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो में पुरुष के साथ जो महिला बहस कर रही है, उसने पहले विनम्रता से पुरुष दो दूसरे कोच में जाने को कहा था। इसके बाद शख्स भड़क गया और अपनी महिला मित्र के समझाने के बावजूद महिला से बहस करने लगा।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा है- दिल्ली मेट्रो में महिला कोच में घुसने के बाद महिलाओं और एक पुरुष के बीच कलेश। वीडियो 24 घंटे से कम समय में एक लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन

इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में विवाद के वीडियो सामने आ चुके हैं। हाल ही में वायरल वीडियो में लड़कियों के एक ग्रुप को एक महिला के साथ झगड़ते देखा गया था। वीडियो वायरल में महिला और लड़कियों को हाथापाई भी करते देखा गया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर अपमानजनक टिप्पणी भी की थी।

विज्ञापन

22 अगस्त को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा गया था- बैठने की समस्या को लेकर दिल्ली मेट्रो के अंदर लड़कियों के एक समूह और एक महिला के बीच विवाद।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ