हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली मेट्रो में लड़की ने शाहरुख खान के गाने पर किया 'कातिलाना डांस', Watch Video

Delhi Metro Dance Video news in hindi: इस वीडियो पर अब तक 3800 से अधिक लाइक आ चुके हैं। कमेंट में लोग डांस पर मिलाजुला रिस्पांस कर रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi Metro dance video

Delhi Metro Dance Video news in hindi: दिल्ली मेट्रो के अंदर डांस की रील्स और वीडियो अकसर वायरल होती हैं। इस बार एक लड़की ने चलती मेट्रो में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के गाने पर जबरदस्त डांस किया है। यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। नेटिजन्स इस वीडियो को बार-बार देख व शेयर कर रहे हैं। वीडियो में लड़की अकेली डांस करते दिख रही है। उसके आसपास लोग बैठे नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में लड़की शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें के गाने ‘आंखें खुली हों या हो बंद, दीदार उनका होता है, कैसे कहूं मैं ओ यारा ये प्यार कैसे होता है तू रु रु रु रु’ पर डांस करते नजर आ रही है।

नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो 

आ चुके हैं 3800 से अधिक लाइक 

इस वीडियो पर अब तक 3800 से अधिक लाइक आ चुके हैं। कमेंट में लोग लड़की के डांस पर मिलाजुला रिस्पांस कर रहे हैं। लड़की ने भी वीडियो पर गाने के बोल के साथ बेहद परफेक्ट हावभाव दिए हैं। जींस-टीशर्ट और शॉर्ट जैकेट डाले लड़की मेट्रो के कोच में है। वीडियो में मेट्रो पहले किसी स्टेशन पर रुके हुए दिखती है फिर चलने लगती है। चंद सेकंड की वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लड़की ने सफेद रंग के जूते और काले रंग की टीशर्ट डाली हुई है। वीडियो में आसपास बैठे कुछ लोग डांस देख रहे हैं तो किसी का उस पर ध्यान ही नहीं है। बता दें आए दिन मेट्रो के अंदर से डांस की वीडियो सामने आती है। नेटिजन्स वीडियो को बार-बार शेयर कर रहें हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola