Delhi Metro Video Viral: प्रेग्नेंसी की जानकारी मिलने पर पति को खुशी जरूर होती है लेकिन प्रेग्नेंसी का टेस्ट लोग घर पर करते हैं। प्रेग्नेंसी टेस्ट करने के लिए बाजार में किट्स मौजूद हैं, महिलाएं अपनी सुविधा के अनुसार ये टेस्ट कर सकती हैं। इसी बीच दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस बार दिल्ली मेट्रो में ना तो रोमांस हो रहा है और ना ही मारपीट हो रही है। बल्कि इस बार बात और आगे निकल चुकी है। वीडियो में एक महिला दिल्ली मेट्रो में प्रेग्नेंसी की जानकारी एक शख्स को देती दिखाई दे रही है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला मेट्रो में यात्रा कर रही है। मेट्रो में भीड़ है, इसी भीड़ में लड़की अचानक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट्स लेकर एक इंसान की तरफ जाती है। टेस्ट का रिजल्ट देखते ही वो इंसान खुशी से झूमने लगा। दोनों एक दूसरे के गले लग गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
वीडियो पर आ रहे लोगों के कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो अब जच्चा बच्चा केंद्र बन गया है क्या? एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो में तो टॉयलेट होता नहीं है तो आखिर ये कैसे हुआ? एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मेट्रो से सीधा AIIMS चले जाओ, वहां बच्चे और दिमाग दोनों का इलाज होता है। एक ने लिखा कि ये चेक करने के लिए मेट्र्रो ही मिली थी क्या?
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये बात तो घर पर भी बता सकती थी। एक सोशल मीडिया यूजर ने सलाह दी है कि अब इन दोनों को मिलकर मेट्रो में ही भंडारा कर देना चाहिए। एक ने लिखा कि ये फेक वीडियो है, वीडियो बनाने के लिए नकली निशान लगाया है। एक ने लिखा कि इस कपल ने इतने गंदे वीडियो बनाये हुए हैं, देखकर मन खराब हो जाता है।
यह भी पढ़ें : पूल में नहाने उतरी महिला की मौत का Live Video, अचानक आया हार्ट अटैक, देखते रहे लोग
बता दें कि इस कपल के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। एक वीडियो में लड़का सिन्दूर लगाकर मेट्रो में सफर करता दिखाई दिया था। ऐसे कई वीडियो हैं, जिसमें ये कपल एक दूसरे के मुंह से खाना और पानी निकालकर खाता -पीता दिखाई दे चुका है।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines