Bizzare News : अपने प्यार से मिलने के लिए लोग क्या नहीं करते हैं, दुनिया से लड़ जाते हैं। मुसीबत कितनी भी बड़ी है लेकिन प्यार तक पहुंचने की अंतिम कोशिश जारी रखते हैं। चीन का रहने वाला एक छात्र हर हफ्ते अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए लगभग सवा लाख रुपये खर्च करता है और दस हजार किमी की यात्रा पूरी करता है।
28 साल के चीनी छात्र ने बताया कि प्यार के लिए इंसान एक दो दस नहीं बल्कि हजारों किमी की यात्रा कर सकता है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में RMIT विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री के लिए अध्ययन कर रहे शू गुआंगली नाम के लड़के ने बताया कि तीन महीने तक हर हफ्ते वह घर चीन के शांदोंग प्रांत आता जाता रहा।
घर लौटी गर्लफ्रेंड, अकेलापन नहीं झेल पाया लड़का
शू गुआंगली ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह मास्टर डिग्री का अंतिम सेमस्टर में था। ऐसे में हफ्ते में एक क्लास लेनी ही होती थी लेकिन उसे अपने गर्लफ्रेंड के साथ भी समय बिताना था। सवाल ये है कि आखिर वह ऐसा क्यों कर रहा था? दरअसल लड़के की प्रेमिका ऑस्ट्रेलिया में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद चीन लौट आई थी और लड़का अकेला पड़ गया था लेकिन पढ़ाई भी नहीं छोड़ना चाहता था।
यह भी पढ़ें : बार-बालाओं के साथ वर्दी में लगाए ठुमके, बिहार से वायरल Video पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान
यात्रा में कितना खर्च किया ?
सोशल मीडिया के जरिए उसने बताया कि हर हफ्ते उसे अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए कितना खर्च करना पड़ता था। शख्स ने बताया कि हर बार की यात्रा लगभग 6,700 युआन (78,117 रुपये) थी। इसमें 4,700 युआन (54,791 रुपये) की वापसी की फ्लाइट टिकट, टैक्सी किराया और भोजन शामिल था। पैसे बचाने के लिए वह रात में अपने दोस्त के सोफे पर सोता है।
यह भी पढ़ें : Video: एक कमरे का मकान अंदर से इतना आलीशान, देखने वाले हैरान
इसके अलावा वह मेलबर्न में हर महीने 10,000 युआन (1,16,600 रुपये) का किराया चुकाता था लेकिन इसके बावजूद इससे अधिक वह अपने आने जाने में खर्च करता था। उसका कहना है कि घर पर मिलने वाले प्यार और घर के खाने के लिए ये व्यर्थ नहीं था। इसके साथ ही वह कई अन्य जगहों पर घूमने भी गया। अब उसकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है और उसकी इस कहानी को जानने के बाद चीनी सोशल मीडिया पर यूजर्स हैरान हैं।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
3 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines