प्रेमिका को 'चांद सी महबूबा...' कहने वाले प्रेमी ने शादी होते ही अनोखे गिफ्ट पर खर्चा इतना पैसा, वो बोल उठी- पति हो तो ऐसा

Plot Purchasing Over Moon

Plot Purchasing Over Moon

चांद-सी महबूबा हो मेरी तुम, तेरे वास्ते फलक से मैं चांद लाऊंगा… युवक ने प्रेमिका से यह वादा किया था और अब उससे शादी के बाद यह वादा निभाकर भी दिखाया है। शख्स ने पत्नी को बर्थडे पर तोहफे में चांद पर प्लॉट खरीदकर दिया है। मामला पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले का है। संजय महतो ने शादी से पहले पत्नी से उसके लिए चांद लाने का वादा किया था। अब जैसे ही चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग हुई, उसने पत्नी को चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदकर तोहफे में दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को दिए चांद पर प्लॉट के कागज

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, संजय और उसकी पत्नी लंबे सयम तक प्रेम संबंधों में रहे। अप्रैल 2023 में शादी हुई तो बातों-बातों में चांद लाने का वादा कर दिया, लेकिन वह उस वादे पर खरा नहीं उतर पा रहा था। चंद्रयान-3 लॉन्च हुआ तो शादी के बाद पहले ही बर्थडे पर उसे चंद्रमा पर प्लॉट खरीदकर उपहार में दे दिया। वहीं जन्मदिन पर मिले अनोखे तोहफे और चांद पर जमीन की खरीद के कागज देखकर संजय की पत्नी भी चौंक गई।

विज्ञापन

12 महीने में पूरी हुई खरीदने की प्रक्रिया

संजय के अनुसार, उसने अपने दोस्त की मदद से लूना सोसाइटी इंटरनेशनल से संपर्क किया। इसके बाद चांद पर जमीन खरीदने की प्रक्रिया को पूरा होने में करीब 12 महीने लग गए। एक एकड़ जमीन खरीदी है। हालांकि वह पत्नी के लिए कुछ और भी तोहफे में ला सकते थे, लेकिन चांद हर लड़की का सपना होता है और चांद लाने का वादा प्रेमिका-पत्नी से हर शख्स करता है, लेकिन मुझे यह वादा पूरा करने का मौका मिला तो मैंने वादा निभा दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ