---विज्ञापन---

Joe Biden की तरह ही पावरफुल है उनकी कार, एक-एक खूबी ‘चमत्कार’, दंग कर देंगे यह 5 सेफ्टी फीचर्स

Joe Biden: G20 summit 2023  में शामिल होने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत में पहुंच चुके हैं। उनके साथ अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के लगभग 300 स्पेशल कमांडो और काफिलें में करीब 60 कारें भी उनके साथ आई हैं। जिस कार में वह खुद सफर करते हैं उसे ‘The Beast’ कहा जाता है। […]

Joe Biden: G20 summit 2023  में शामिल होने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत में पहुंच चुके हैं। उनके साथ अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के लगभग 300 स्पेशल कमांडो और काफिलें में करीब 60 कारें भी उनके साथ आई हैं। जिस कार में वह खुद सफर करते हैं उसे ‘The Beast’ कहा जाता है।

सुपर सेफ कार के आगे भारत की सभी गाड़ियां फेल

यह दुनिया की सुपर सेफ लिमोजिन कार में से एक है। जिसके आगे भारत की सभी गाड़ियां फेल हैं। आइए आपको बताते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति के कार के 5 दमदार सेफ्टी फीचर्स। हालांकि अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों ने सिक्योरिटी रीजन से कभी इनकी पुष्टि नहीं की है। यह limousine कार कंपनी ने खास राष्ट्रपति के इस्तेमाल के लिए बनाई है।

---विज्ञापन---
Joe Biden limousine car (

Joe Biden limousine car

1. मिसाइल हमला तक रोकने में सक्षम

यह जानदार कार सड़क पर चलते हुए किसी भी कैमिकल, गोला-बारूद, गोली और मिसाइल हमले तक को झेलने में सक्षम है। यह धांसू कार बुलेट फ्रूफ है। कार में शॉटगन लगी हुई है। सेफ्टी के लिए कार में 5 इंच का मोटा विंडो ग्लॉस मिलता है।

2. चढ़ा हुआ है वीआईपी नंबर

चूंकि जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति हैं तो इस कार पर ’46’ नंबर लिखा हुआ है। यह स्टील और टाइटेनियम से बनी हुए सॉलिड कार है। इस कार में रॉकेट से चलने वाले ग्रेनेड हैं। कार का केबीन साउंड प्रूफ है। कार में ड्राइवर और रियर सीट में पार्टिशन है।

---विज्ञापन---

3. हमला होने पर करंट मारती है

आतंकी हमले को रोकने के लिए इस कार में 120 वोल्ट का करंट देने तक का फीचर दिया गया है। वहीं, जरूर पड़ने पर किसी हॉलीवुड मूवी के सीन की तरह सड़क पर तेल की परत बिछा देती है। कार में अगर ड्राइवर तक आपकी आवाज जा रही होती है तो आपको इसका अलर्ट मिलता है।

Joe Biden limousine car

Joe Biden limousine car

4. जानें किस मैटेरियल से बनी

यह कार कुल 10 टन की है। इसे बनाने में 8 इंच के मोटे मेटल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें एल्यूमीनियम और सेरिमिक का उपयोग है। महज 15 सेकंड में यह कार 0 से 100 kmph तक की स्पीड पकड़ लेती है। कार करीब 18 फीट लंबी है।

---विज्ञापन---

5. मिलते हैं यह एडवांस फीचर्स

कार .44 मैग्नम बुलेट तक को रोक सकती है। इसमें नाइट विजन, आंसू गैस ग्रेनेड फेंकने का फीचर है। हमला होने पर कार में ऑटोमैटिक ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम और कार में एक ब्लड फ्रिज है। वहीं, इसमें ड्राइवर से बात करने के लिए इसमें माइक्रोफोन और बाहर की तरफ आवाज पहुंचाने के लिए स्पीकर लगे हुए हैं।

 

---विज्ञापन---
First published on: Sep 07, 2023 07:03 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola