---विज्ञापन---

Video: पाकिस्तानियों ने कुछ ऐसा पहनाया, जो चमकने लगी दुल्हन…बोली- मेरे पति की ऐसी थी ख्वाहिश

PAKISTAN BRIDE IN LED DRESS: इस दुनिया में इनोवेशन की कमी नहीं है। उसपर प्यार में आदमी क्या-क्या ना करता। हालांकि, इस बार महिला ने कुछ ऐसा किया, जिसे देख लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पाकिस्तानी दुल्हन अपनी मेहंदी समारोह का आनंद ले रही है, लेकिन […]

---विज्ञापन---

PAKISTAN BRIDE IN LED DRESS: इस दुनिया में इनोवेशन की कमी नहीं है। उसपर प्यार में आदमी क्या-क्या ना करता। हालांकि, इस बार महिला ने कुछ ऐसा किया, जिसे देख लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पाकिस्तानी दुल्हन अपनी मेहंदी समारोह का आनंद ले रही है, लेकिन उसमें सबसे खास बात है उसके लहंगे की। रिहैब डेनियल (Rehab Danial) ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी के प्रोग्राम की झलकियां साझा कीं और बताया किया कि कैसे उनके पति चाहते थे कि वह रोशनी से जगमगाएं। इसलिए, पति ने तय किया कि वह शादी के फंक्शन्स के दौरान LED लाइट्स से सजा हुआ लहंगा पहने।

नई दुल्हन का सोशल मीडिया पर वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। इसमें दुल्हन अपने पति के साथ रंग-बिरंगी एलईडी लाइट वाला लहंगा पहनकर एंट्री करती है। अब, ऐसा किसने सोचा होगा? हाथों में हाथ डाले, रिहैब अपने मेहंदी समारोह में अपने पति के साथ लगातार चमकती रोशनी से सजी पोशाक पहनकर घूमती है।

---विज्ञापन---

लड़की ने बताई ये सच्चाई

उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘मेरी मेहंदी 2023 की याद। मेरी ड्रेस मेरे सूपर डूपर पति द्वारा डिजाइन की गई थी, जो हमेशा चाहते थे कि उनकी दुल्हन बड़े दिन पर रोशनी से जगमगाए। मुझसे कहा गया था कि लोग आपका मजाक उड़ाएंगे लेकिन मैंने इसे गर्व से पहना, क्योंकि मैं जानती हूं कि किसी भी शख्स ने अपनी दुल्हन के लिए इस तरह का प्रयास नहीं किया।’

---विज्ञापन---

लोगों का ऐसा रहा रिएक्शन

इंटरनेट यूजर लाइट्स से सजा हुआ लहंगा देखकर हैरान रह गए और इसे एक दम नया आइडिया बताया। वहीं, कमेंट बॉक्स में बुराई करने वालों की भी कमी नहीं थी। एक यूजर ने लिखा, बहुत अच्छे, लेकिन आगे इतना प्रयास करने की कोई कोशिश ना करें।’

First published on: Sep 07, 2023 03:18 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola