Centipede in Raita Railway Lounge IRCTC Food: रेलवे ट्रेनों में मिलने वाले खाने पर अक्सर उंगलियां उठती हैं। वंदे भारत ट्रेन से लेकर आम ट्रेनों के पेंट्रीकार में कई बार खराब खाना सर्व किया जाता है। मगर दिल्ली के एक शख्स ने रेलवे लॉन्ज की चौंकाने वाली तस्वीर साझा की है, जिसमें रायते के अंदर जिंदा कनखजूरा देखा जा सकता है। इस फोटो को देखकर हर कोई हैरान है। वहीं IRCTC ने भी इस तस्वीर पर रिएक्शन दिया है।
VIP लॉन्ज के रायते में निकला कनखजूरा
आरयनश सिंह नाम के एक यूजर की पोस्ट अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। आरयनश का कहना है कि रेलवे के VIP लॉन्ज में उन्हें यह रायता पीने को मिला, जिसमें जिंदा कनखजूरा तैर रहा था। उन्होंने IRCTC के हालिया बयान पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय रेलवे की फूड क्वालिटी पहले से बेहतर हो गई है।
यह भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई पर एक करोड़ का इनाम रखने वाले राज शेखावत कौन? करणी सेना से क्या कनेक्शन
यूजर ने की शिकायत
आरयनश ने एक्स पर ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि हां, इस बात में कोई शक नहीं है कि भारतीय रेलवे की फूड क्वालिटी बेहतर हो गई है। अब वो रायता को एक्सट्रा प्रोटीन के साथ सर्व कर रहे हैं। इसी के साथ आरयनश ने रायते की तस्वीर भी पोस्ट की है। आरयनश ने एक दूसरा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि यह फोटो IRCTC VIP एक्जिक्यूटिव लॉन्ज की है। तो आप कल्पना कर सकते हैं कि ट्रेन और पैंट्री कार में क्या हाल होता होगा?
लोगों ने नहीं छोड़ा खाना
आरयनश का कहना है कि लॉन्ज के रायता में कनखजूरा देखकर वो चिल्ला उठे। उन्होंने सभी लोगों को खाना खाने से रोका। लोगों ने जब रायता देखा तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। आरयनश ने कहा कि लोग सचमुच पागल हैं। उन्होंने मेरा रायता देखा, लॉन्ज वालों को खरी-खोटी सुनाई और फिर वापस अपना खाना खाने चले गए।
IRCTC ने मांगी डिटेल्स
IRCTC ने भी आरयनश की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। IRCTC ने आरयनश से स्टेशन का नाम और लोकेशन मांगी है। IRCTC ने आरयनश की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आपकी असुविधा के लिए हमें खेद है। कृप्या खाने की रसीद, बुकिंग डिटेल्स, स्टेशन का नाम और अपना फोन नंबर हमसे साझा करें, जिससे हम इस पर फौरन एक्शन ले सकें।
यह भी पढ़ें- बृजभूषण को हटा WFI अध्यक्ष बनना चाहती थीं बबीता! पहलवानों के प्रदर्शन पर बोलीं साक्षी मलिक
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines